सनातन धर्म सभा में होगा श्री राम कथा का आयोजन 21मार्च (शनिवार) से 27 मार्च (शुक्रवार) 2026 तक
सनातन धर्म के अंतर्गत नव वर्ष एवं रामनवमी के अवसर पर सनातन धर्म सभा, चौक पटना सिटी परिसर में भव्य श्री राम कथा का आयोजन आगामी 21 मार्च से प्रारंभ होगा, हरिद्वार से पधार रहे परम पूज्य स्वामी श्री चिदात्मानंद सरस्वती जी महाराज के मुखारविंद से सात दिवसीय इस विहंगम कथा में आयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा सभी को सादर आमंत्रित किया गया है।
21 मार्च को सुबह ईश्वर के आह्वान के साथ जल्ला हनुमान मंदिर से कलश में जल भरकर नगर भ्रमण करते हुए सनातन धर्म सभा में पूजन किया जाएगा। तत्पश्चात संध्या 3:00 से 6:00 बजे तक प्रतिदिन श्री राम कथा का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। 27 मार्च तक चलने वाले इस राम कथा के अंतर्गत 27 मार्च को भव्य भंडारा का भी आयोजन किया जाएगा, उक्त बातों की जानकारी सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजन मंडल के डॉ अजय प्रकाश ,डॉ टीपी गोलवारा, गिरधारी लाल सर्राफ, श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल, आत्म बागला, संयोजक श्री अखिल भारतीय पंकज, विकास कुमार मौडीवाल,सुजीत कसेरा आदि उपस्थित रहे।
0 Response to "सनातन धर्म सभा में होगा श्री राम कथा का आयोजन 21मार्च (शनिवार) से 27 मार्च (शुक्रवार) 2026 तक"
एक टिप्पणी भेजें