
धोए धोए अंगना में आओ म्हारा दादी जी। ले आवा थारी चुनरी कर लो मां स्वीकार। बाटो आज बधाई बांटो आज बधाई। थारो ढोल नगारा बाजे रे झुंझुनू माय म्हारी दादी बिराजरे। जैसे अनेक भजनों से संपूर्ण पटना सिटी क्षेत्र भक्तिमय हो गया
धोए धोए अंगना में आओ म्हारा दादी जी। ले आवा थारी चुनरी कर लो मां स्वीकार। बाटो आज बधाई बांटो आज बधाई। थारो ढोल नगारा बाजे रे झुंझुनू माय म्हारी दादी बिराजरे। जैसे अनेक भजनों से संपूर्ण पटना सिटी क्षेत्र भक्तिमय हो गया मौका था श्री रानी सती दादी जी न्यास द्वारा आयोजित एक दिवसीय भादो महोत्सव का आयोजन स्थल श्री रानी सती दादी जी मंदिर मिरचाई गली दादी की जयकारों से गूंज रहा था घंटा घड़ियाल और नगाड़ों के बीच दादी जी की मंगला आरती के साथ आज का यह महोत्सव प्रारंभ हुआ आचार्य हरि कांत झा की देखरेख में पूजा प्रारंभ हुई रंग बिरंगी राजस्थानी परिधानों में मारवाड़ी चुनरी ओढ़े हाथों में पूजा की थाली लिए सपरिवार दादी जी को अरदास लगाया रोली मोली अक्षत काजल मेहंदी नारियल पुआ फूल के साथ स्वास्तिक बनाकर दादी जी को जात लगाई और परिवार की सुख शांति के लिए दादी जी से प्रार्थना किया दादी जी के मंदिर को रंग-बिरंगे देशी एवं विदेशी फूलों से काफी अच्छी तरह से सजाया गया पूरा माहौल राजस्थानी संस्कृति में रचा बसा नजर आ रहा था श्री दादी जी का अलौकिक श्रृंगार 56 भोग मेहंदी उत्सव चुनरी उत्सव के साथ 251 महिलाओं ने शाम हुई चुनरी मंगल पाठ किया जिसे स्वर दिया कोलकाता के देवकीनंदन मालपानी ने भक्त भाव विभोर हो झूम झूम कर दादी जी को रिझा रहे थे क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर यादव महापौर सीता साहू सहित अनेक गणमान्य लोगों ने दर्शन किया समारोह को सफल बनाने में सुभाष झुनझुनवाला अध्यक्ष राजेश चौधरी संयोजक डॉ सुशील पोद्दार प्रभात भरतीया मनोज झुनझुनवाला ईश्वर लाल अग्रवाल सुरेश चौधरी संजीव देवड़ा सौरभ झुनझुनवाला कन्हैया झुनझुनवाला पुरुषोत्तम पोद्दार सहित अनेक सदस्य सक्रिय थे
0 Response to "धोए धोए अंगना में आओ म्हारा दादी जी। ले आवा थारी चुनरी कर लो मां स्वीकार। बाटो आज बधाई बांटो आज बधाई। थारो ढोल नगारा बाजे रे झुंझुनू माय म्हारी दादी बिराजरे। जैसे अनेक भजनों से संपूर्ण पटना सिटी क्षेत्र भक्तिमय हो गया "
एक टिप्पणी भेजें