Advertisment

Advertisment
नचाइब जबरी की शानदार सफलता पर निर्माता रत्नेश कुमार ने बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

नचाइब जबरी की शानदार सफलता पर निर्माता रत्नेश कुमार ने बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद

पटना : भोजपुरी संगीत जगत में इन दिनों धूम मचा रहे सुपरहिट भोजपुरी गीत नचाइब जबरी की सफलता को लेकर निर्माता एवं नेहा म्यूजिक वर्ल्ड व वंश एंटरटेनमेंट के निदेशक रत्नेश कुमार ने उज्जैन के प्रसिद्ध बाबा महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल से गाने की निरंतर सफलता, पूरी टीम की तरक्की और आने वाले प्रोजेक्ट्स की कामयाबी की प्रार्थना की। हाल ही में रिलीज हुए इस गाने ने बेहद कम समय में दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर गाने को अब तक 15 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसके वीडियो और म्यूजिक को दर्शकों का भरपूर प्यार और सराहना मिल रही है। इस गीत में अभिनेता व गायक आदित्य सम्राट और लोकप्रिय गायिका खुशी कक्कर की आवाज ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया है। वहीं वीडियो में आदित्य सम्राट और अभिनेत्री दिव्या यादव की शानदार जोड़ी और जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को खूब पसंद आ रही है। नचाइब जबरी को नेहा म्यूजिक वर्ल्ड और वंश एंटरटेनमेंट के बैनर तले रिलीज किया गया है। गाने के बोल साजन सवारियां ने लिखे हैं, जबकि मधुर और धमाकेदार संगीत श्याम सुंदर ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन धर्मेन्द्र यादव ने किया है। भोजपुरी लोक संगीत और आधुनिक बीट्स के बेहतरीन मेल ने इस गाने को खास पहचान दिलाई है। निर्माता रत्नेश कुमार ने कहा कि पूरी टीम ने इस गाने को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की है और दर्शकों का प्यार उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से यह गाना आने वाले दिनों में सफलता के नए रिकॉर्ड बनाएगा। वहीं अभिनेता आदित्य सम्राट, अभिनेत्री दिव्या यादव और गायिका खुशी कक्कर ने भी दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्रोताओं और दर्शकों का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। टीम ने सभी से गाने को इसी तरह प्यार और समर्थन देने की अपील की।

0 Response to "नचाइब जबरी की शानदार सफलता पर निर्माता रत्नेश कुमार ने बाबा महाकाल का लिया आशीर्वाद"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article