अभिनेता मनीष तिवारी और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म वैदेही 26 जून को होगी रिलीज
पटना। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक भावनात्मक और पारिवारिक कहानी लेकर आ रही बहुप्रतीक्षित फिल्म वैदेही का प्रसारण 26 जून को सुबह 6:15 बजे सिनेवर्ल्ड टीवी पर किया जाएगा। ड्रीमलैंड एंटरटेनमेंट हाउस के बैनर तले बनी फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता मनीष तिवारी और चर्चित अभिनेत्री काजल राघवानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। साथ ही फिल्म में मनोज टाइगर, प्रकाश राज, शिल्पी राघवानी, विनय बिहारी जैसे कई अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जो कहानी को और अधिक प्रभावशाली बनाते हैं। फिल्म का निर्माण अरुणा पाण्डेय ने किया है, जबकि इसके कथा, पटकथा, संवाद एवं निर्देशन की जिम्मेदारी वीरू ठाकुर ने निभाई है। फिल्म का संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। गीतों को प्यारे लाल यादव, संतोष उत्पाती, यादव राज और संदीप साजन ने लिखा है, जिन्हें मधुर संगीत से सजाया गया है। फिल्म को लेकर अभिनेता मनीष तिवारी ने कहा कि वैदेही एक ऐसी संवेदनशील कहानी है, जो भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों की गरिमा और एक नारी के संघर्ष को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है। फिल्म में प्रेम, त्याग, सामाजिक परिस्थितियों और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच एक महिला के जीवन की भावनात्मक यात्रा को दर्शाया गया है। वहीं काजल अभिनेत्री राघवानी ने बताया कि वैदेही केवल एक मनोरंजक फिल्म नहीं, बल्कि समाज और परिवार के प्रति सकारात्मक संदेश देने वाली कहानी है। फिल्म की कहानी हर वर्ग के दर्शकों को अपने जीवन से जुड़ी हुई महसूस होगी। पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास करेगी। भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि वैदेही अपने भावनात्मक कथानक और दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों का भरपूर प्यार हासिल करेगी।
0 Response to "अभिनेता मनीष तिवारी और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म वैदेही 26 जून को होगी रिलीज"
एक टिप्पणी भेजें