Advertisment

Advertisment
किरण ऑटोमोबाइल्स ने छठ व्रतियों के बीच वितरित की पूजन सामग्री, साड़ी एवं अन्य आवश्यक वस्तुएँ

किरण ऑटोमोबाइल्स ने छठ व्रतियों के बीच वितरित की पूजन सामग्री, साड़ी एवं अन्य आवश्यक वस्तुएँ

पटना, 13 नवंबर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर आज नहाय-खाय के दिन किरण ऑटोमोबाइल्स प्रा. लि. के प्रांगण में छठ व्रतियों के बीच साड़ी, सूप, नारियल एवं अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर किरण ऑटोमोबाइल्स के निदेशक श्री नितिन कुमार, निदेशक श्री आदित्य राज, पटना साहिब के विधायक श्री रत्नेश कुमार कुशवाहा, बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष श्री रूप नारायण मेहता एवं भाजपा प्रवक्ता श्री प्रभाकर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर निदेशक श्री नितिन कुमार ने कहा कि छठ महापर्व हमारी आस्था, परंपरा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें स्वच्छता, अनुशासन, त्याग और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है। देश-दुनिया में करोड़ों श्रद्धालु इस महापर्व को पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं।

उन्होंने कहा कि किरण ऑटोमोबाइल्स अपनी व्यावसायिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए भी सदैव प्रतिबद्ध है। इसी भावना के तहत प्रत्येक वर्ष छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जाता है, ताकि आर्थिक कारणों से किसी भी व्रती को इस पावन पर्व की तैयारियों में परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने छठी मैया से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आए और बिहार सहित पूरे देश का कल्याण हो।
कार्यक्रम में श्री विष्णु कुमार शर्मा (मैनेजर, फाइनेंस), श्री अपूर्व कुमार (जीएम, सेल्स), श्री राहुल कुमार (जीएम, सेल्स), श्री सुमित कुमार (एकाउंट्स मैनेजर), श्री बॉबी (नीरज), श्री अतुल कुमार (एडमिन) सहित कंपनी के अन्य कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

0 Response to "किरण ऑटोमोबाइल्स ने छठ व्रतियों के बीच वितरित की पूजन सामग्री, साड़ी एवं अन्य आवश्यक वस्तुएँ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article