बीजीएमआई लाइट अब बीजीएमआई एयर के नाम से जाना जाएगा
पटना : क्राफटन इंडिया ने घोषणा की कि उसका आगामी मोबाइल गेमिंग अनुभव, जिसे पहले बीजीएमआई लाइट के नाम से घोषित किया गया था, अब बीजीएमआई एयर के नाम से जाना जाएगा। भारत में इस साल के अंत में लॉन्च होने से पहले ही गेम ने 1 करोड़ प्री-रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा पार कर लिया है। यह नई पहचान क्राफटन इंडिया के उस प्रयास का अगला अध्याय है, जिसके तहत कंपनी एक बेहतर और हल्के गेमिंग अनुभव के माध्यम से बीजीएमआई के मूल अनुभव को अधिक से अधिक खिलाड़ियों तक पहुँचाना चाहती है। क्राफटन इंडिया के वाईस प्रेसिडेंट एंड हेड ऑफ पब्लिशिंग मीनू ली ने कहा कि बीजीएमआई एयर के लिए भारत में एंड्राइड यूज़र्स के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन 25 अगस्त, 2026 को गूगल प्ले पर शुरू हुआ था। लगभग 1 जीबी के शुरुआती डाउनलोड साइज़ के साथ, इस गेम को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि खिलाड़ी बीजीएमआई के मूल गेमप्ले अनुभव का आनंद लेते हुए कम साइज़ में इसे डाउनलोड कर सकें। मौजूदा बीजीएमआई खिलाड़ियों को बीजीएमआई एयर खेलने के लिए अपना अकाउंट ट्रांसफर करने की आवश्यकता नहीं होगी। खिलाड़ी अपने मौजूदा बीजीएमआई काउंट को ट्रांसफर किए बिना, बीजीएमआई एयर को अलग से एक्सेस कर सकेंगे। बीजीएमआई एयर के लॉन्च की दिशा में आगे बढ़ते हुए, प्रशंसकों के लिए नियमित अपडेट और नया कंटेंट साझा किया जाता रहेगा। गेम से जुड़ी अधिक जानकारी लॉन्च से पहले बीजीएमआई एयर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज और अन्य आधिकारिक चैनलों के माध्यम से साझा की जाएगी।
0 Response to "बीजीएमआई लाइट अब बीजीएमआई एयर के नाम से जाना जाएगा"
एक टिप्पणी भेजें