Bjp ने जवानों एवं किसानों को सम्मानित करने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Bjp ने जवानों एवं किसानों को सम्मानित करने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आज दीघा विधान सभा, पटना महानगर के द्वारा सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत विधान सभा मुख्य गेट के सप्तमूर्ति के पास जवानों एवं किसानों का सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा के सांसद सुशील कुमार मोदी, बिहार सरकार के मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, नितिन नवीन, नीरज कुमार बब्लु, एवं दीघा के विधायक डाॅ0 संजीव चौरसिया शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने जवानों एवं किसानों को शाॅल एवं मेमोन्टों देकर उन्हें सम्मानित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष सिंह, भाजपा प्रदेश के राजेश वर्मा, दुर्गेश सिंह, पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, पटना महानगर के युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक बंटी के साथ-साथ दीघा विधान सभा, पटना महानगर के जिला पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
0 Response to "Bjp ने जवानों एवं किसानों को सम्मानित करने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।"
एक टिप्पणी भेजें