माँ काली के मिलन देख भावभोर हुए श्रद्धालुओं
माँ काली के मिलन देख भावभोर हुए श्रद्धालुओं
शौर्य भारत न्यूज़ :- भद्रघाट की बड़ी काली मां और डंका ईमली के छोटी काली माँ के खोईचा मिलन कार्यक्रम पटना सिटी स्थित डंका ईमली अम्बेडकर चौराहे पर आयोजित किया गया।दोनों बहनों के मिलन समारोह देख कर वहाँ उपस्थित भक्तों ने खूब जयकारे लगाये ।पूरे विधि विधान के साथ दोनों बहनों की आरती उतारी गई।इस कार्यक्रम में करीब हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
कुछ देर के लिए वहाँ यातायात को बंद करना पड़ा।इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ,विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी, विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास जी,विद्याथी परिषद प्रान्त संगठन मंत्री सुग्रीव जी,अनुशासन समिति के सदस्य रत्नेश कुशवाहा,भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार पुजारी रंजीत कुमार समिति के अध्यक्ष सूरज कुमार भाजपा के कोषाध्यक्ष निशांत कुशवाहा ने काली माता की आरती उतारा गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि माँ काली लोगो को सुख समृद्धि शान्ति व सौहार्द बनाये रखे।
इस अवसर वार्ड पार्षद किरण देवी,समाजसेवी सीता सिन्हा,प्रिंस कुमार,गोलू ,बिट्टू सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Response to "माँ काली के मिलन देख भावभोर हुए श्रद्धालुओं"
एक टिप्पणी भेजें