Advertisment

Advertisment
पटना सिटी में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रामजी योगेश ने दिया एस.एस.पी. को ज्ञापन

पटना सिटी में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रामजी योगेश ने दिया एस.एस.पी. को ज्ञापन

 

पटना सिटी में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रामजी योगेश ने दिया एस.एस.पी. को ज्ञापन

शौर्य/पटना सिटी : राजधानी में लगातार घटित हो रहे अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु कार्यवाही करने के सम्बन्ध में पटना सिटी अनुमंडल शांति समिति के सदस्य रामजी योगेश अन्य सदस्यों के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने सुनिश्चित करने के संबंध में पटना के सीनियर एसपी उपेंद्र शर्मा के यहां एक ज्ञापन सौंपकर अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने की दिशा में पहल करने एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु कार्रवाई की मांग की है. वहीं उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि पटना सिटी में चौक थाना क्षेत्र में व्यवसायी राजू जायसवाल की दिन दहाड़े हत्या हुई. अभी तक अपराधी पकड़ में नहीं आया है. वहीं विगत रविवार 14 नवंबर को मालसलामी थाना क्षेत्र में मसाला व्यवसायी दिनेश भदानी को अपराधियों ने गोली मार उससे 15 लाख रूपये छीन लिया. इन्हीं सब मुद्दों के सम्बन्ध में संबंधित थाना क्षेत्र के द्वारा गश्ती बढ़ाई जाने की माँग की. वहीं उन्होंने कहा कि विभिन्न थानों में पदस्थापित क्विक मोबाइल के जवानों को बदलने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ मोबाइल के जवान की मिली भगत और सांठ-गांठ, गेसिंग कूपन चलाने वाले तथा गलत धंधा करने वालों के साथ होने की लगातार सूचना मिल रही है.

     वहीं रामजी योगेश ने घायल दिनेश भदानी से मिलने आए परिजन का गाड़ी पारस अस्पताल के पार्किंग से चोरी होना, यह एक शर्मनाक वारदात है जो अस्पताल प्रशासन पर भी प्रश्नचिन्ह लगाता है.

     वहीं ज्ञापन सौंपने वालों में वरिष्ठ समाजसेवी शांति समिति के सदस्य अंजू सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी संजीव सिन्हा, समाजसेवी दिलीप यादव, गोविंद यादव, विनोद कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.

0 Response to "पटना सिटी में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रामजी योगेश ने दिया एस.एस.पी. को ज्ञापन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article