महिला मोर्चा की सदस्यों ने लाजवंती झा का किया अभिनन्दन
महिला मोर्चा की सदस्यों ने लाजवंती झा का किया अभिनन्दन
पटना : भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लाजवंती झा जी को बिहार प्रदेश चुनाव समिति का पदेन सदस्य मनोनीत किए जाने पर महिला मोर्चा की सदस्यों में खासा उत्साह देखा गया. महिलाऐ एक दूसरे का मुँह मीठा करते नजर आयी. वहीं पटना जिला अध्यक्ष कांति केसरी के नेतृत्व में अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अभिनन्दन सम्मान समारोह में प्रदेश के समस्त महिला पदाधिकारी एवं पटना महानगर की समस्त महिला पदाधिकारी ने श्रीमती लाजवंती झा जी का दोशाला देकर स्वागत किया.
वहीं महिलाओं ने फूलों का गुलदस्ता देकर उनका मुँह मीठा किया एवं पार्टी के शीर्ष नेताओं का सधन्यवाद दिया. इस कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज जायसवाल ने किया. इस मौके पर श्रीमती झा ने कहा कि मैं पार्टी के लिए कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करूंगी. इस मौके पर महामंत्री वीणा सिंह, सोनी मिश्रा, उपाध्यक्ष ममता पाण्डेय, संगीता सिंह, मंत्री अनिता पाण्डेय, क्षेत्रीय प्रभारी साधना राव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
0 Response to "महिला मोर्चा की सदस्यों ने लाजवंती झा का किया अभिनन्दन "
एक टिप्पणी भेजें