Advertisment

Advertisment
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के पूर्व संध्या पर निकली झाकियां

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के पूर्व संध्या पर निकली झाकियां

 

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के पूर्व संध्या पर निकली झाकियां

शौर्य/पटना सिटी : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पटना महानगर एवं जय बेटी अभियान के संयुक्त तत्वावधान में पटना के सड़कों पर रानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर रानी लक्ष्मीबाई का रूप धारण कर निकली बेटियां. वहीं मनमोहक रूप में सजी बेटियां पटना सिटी के सड़कों को झाँसी की रानी के अदभुत रूप से घोड़े पर सवार दर्शना कांति, सारिका कुमारी, दीक्षा, इशिका, अदिति रॉय एवं निभा कुमारी ने भारत की स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका रानी लक्ष्मीबाई के द्वारा राष्ट्र के लिए किया गया सर्वोच्च बलिदान से जन जन को अवगत कराया और लक्ष्मीबाई के द्वारा किया गया अनुपम और अनुकरणीय योगदान को एक परम राष्ट्रभक्त सेनानी के किये महान कार्य को आज की नई पीढ़ी तक पहुंचाने का काम किया गया.



      वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पटना महानगर के सह संयोजक एवं जय बेटी अभियान के संस्थापक संजय चंद्रवंशी के अगुवाई में निकली शोभायात्रा में महापौर सीता साहू, पार्षद किरण मेहता, पार्षद स्मिता रानी, बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा, पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, रीता शर्मा, अर्चना ठाकुर ने शोभायात्रा को रवाना किया. शोभायात्रा गाय घाट गौरीशंकर मंदिर से निकलकर चौक स्थित शहीद भगत सिंह चौक पहुंचकर संपन्न हुआ. जहां रानी लक्ष्मीबाई के रूप को धारण किये सभी बेटियों को सम्मानित व पुरस्कृत किया गया. इस शोभा में रामजी योगेश, बाबा विवेक द्विवेदी, रश्मि सिंह, अंजू सिंह, दीपा श्री, मिथिलेश शर्मा, विजय कुमार यादव, सत्यदेव पप्पू, विनय कुमार बिट्टू, अरुणाभ श्रेयांश, मधु चंद्रा, आलोक चोपड़ा सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शरीक थे.

0 Response to "झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के पूर्व संध्या पर निकली झाकियां"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article