विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरुघर में मत्था टेका
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरुघर में मत्था टेका
पटना सिटी : विश्व हिन्दू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. आर एन सिंह ने सिखों के दशमे गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका। गुरुघर के ग्रंथी ने सिरोपा प्रदान कर गुरुघर का आशीर्वाद दिया। वहीं श्री सिंह ने लंगर भी छका। वहीं गुरुघर पहुँचने पर उनका स्वागत पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के उपाध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, पटना महानगर भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदीप काश ने पुष्प गुच्छ दिया। पद्मश्री डॉ आर एन सिंह ने कहा कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन हम सभी लोगो के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने हिन्दुत्व और राष्ट्र रक्षा के लिए सर्वस्य बलिदान कर दिया था। आज के युवाओं के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है।
इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्रीय संगठन प्रभारी चित्ररंजन जी, पटना महानगर के संयोजक अभिषेक राणा, महानगर के सह मंत्री मनीष सोनी, कमलेश जी, बलराम माथुरी, नैयर इकवाल उपस्थित थे।
0 Response to "विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुरुघर में मत्था टेका"
एक टिप्पणी भेजें