Advertisment

Advertisment
ई-श्रम कार्ड मजदूर व कामगारों के लिए सुनहरा अवसर : विक्की मौर्या

ई-श्रम कार्ड मजदूर व कामगारों के लिए सुनहरा अवसर : विक्की मौर्या

 

ई-श्रम कार्ड मजदूर व कामगारों के लिए सुनहरा अवसर : विक्की मौर्या

पटना सिटी : भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के लिये ई-श्रम कार्ड योजनान्तर्गत वार्ड 69 पटना सिटी में वार्ड पार्षद विकास कुमार उर्फ़ विक्की मौर्या द्वारा अब तक 500 लोगों को ई-श्रम कार्ड का वितरण किया गया। यह कार्ड बन जाने से कामगारों को देश में एक पहचान मिलेगी इसका उपयोग कर अपने लिये रोजगार की तलाश करना आसान हो जायेगा। वहीं काम देने वाले भी सुरक्षित महसूस करेंगे। ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिये आधार कार्ड, बैंक खाता तथा नॉमिनी के

नाम तथा जन्म तिथि रजिस्टर करवाने की आवश्यकता होती है। कार्ड बनवाने के बाद सरकार की बहुत सारी योजनाओं का लाभ

मिलेगा जैसे दुर्घटना से होने वाली मृत्यु अथवा पूर्ण विकलांग होने की स्थिति में 2 लाख रूपये की राशि मिलने के साथ ही आपात काल में होने वाले लॉकडाउन की स्थिति में सरकार कामगारों के खाते में सीधा मदद पहुँचायेगी। कार्ड वितरण के अवसर पर वार्ड 69 के पार्षद विक्की मौर्या के

साथ मारकण्डेय प्रसाद, संजय कुमार, अरूण कुमार गोंड आदि मौजूद थे।

0 Response to "ई-श्रम कार्ड मजदूर व कामगारों के लिए सुनहरा अवसर : विक्की मौर्या"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article