Advertisment

Advertisment
आनंद महोत्सव के उपलक्ष्य पर महिला मोर्चा ने निकाला धन्यवाद रैली

आनंद महोत्सव के उपलक्ष्य पर महिला मोर्चा ने निकाला धन्यवाद रैली

 

आनंद महोत्सव के उपलक्ष्य पर महिला मोर्चा ने निकाला धन्यवाद रैली

पटना सिटी : धन्यवाद मोदी जी कहे भारत की बेटी के जयघोष के साथ आज नारी सशक्तिकरण एवं विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये जा रहे कार्यों को जन - जन तक पंहुचाने के लिए बिहार प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा पटना साहिब विधानसभा में गुलजारबाग स्टेशन से "कुशवाहा कन्या उच्च विद्यालय" तक आनंद महोत्सव के उपलक्ष्य पर धन्यवाद रैली आयोजित की गई. रैली में 300 लड़कियों ने भाग ली. वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा लाजवंती झा, मेयर सीता साहू एवं भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा कान्ति केसरी, अशोक मेहता, विनोद किसलय, साधना राव ने झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज जायसवाल, सीमा सिंह एवम शशि बलडिहार द्वारा किया गया.


 वहीं वक्ताओं ने मोदी जी का धन्यवाद दिया की आज देश में पहली बार लिंग अनुपात में महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है. आज NFHS द्वारा प्रमाणित किया गया है कि 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाए देश में है. महिलाओं की संख्या में वृद्धि होने के कई कारण है, जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का सफल होना, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना, सम्पूर्ण भारत में महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाना.

0 Response to "आनंद महोत्सव के उपलक्ष्य पर महिला मोर्चा ने निकाला धन्यवाद रैली"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article