Advertisment

Advertisment
स्वास्थ्य कर्मियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री का जन्मदिन मनाया गया

स्वास्थ्य कर्मियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री का जन्मदिन मनाया गया


 स्वास्थ्य कर्मियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री का जन्मदिन मनाया गया

पटना सिटी : पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के सिटी स्कूल में प्रदीप काश मीडिया प्रभारी पटना महानगर भाजपा के नेतृत्व में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का जन्मदिन वैक्सीनेशन सेंटर के प्रभारी डॉ. कैलाश प्रसाद लाडिया द्वारा केक काटकर मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा नेता अमित कनोडिया ने वहाँ उपस्थित सभी स्वास्थ्य कर्मियों के बीच सेनेटाइजर, मास्क, हैंड वाश का वितरण किया. वहीं भाजपा नेता प्रदीप काश, अमित कनोडिया ने स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि सारा देश आपका  ऋणी है. कोरोना संक्रमण काल से अब तक आपके मेहनत का ही फल है कि आज विश्व के सबसे ज्यादा टीकाकरण वाला देश भारत है. 

वहीं किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री की जितनी प्रशंसा की जाए कम है. वहीं टीकाकरण केंद्र के प्रभारी डॉक्टर कैलाश प्रसाद लाडिया ने भाजपा नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बुलंद होता है. इस अवसर पर मनोज यादव, राहुल पारीक समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

0 Response to "स्वास्थ्य कर्मियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री का जन्मदिन मनाया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article