दिल्ली की तरह बिहार के नागरिकों को भी मुफ्त और सस्ती बिजली मिले : आप
दिल्ली की तरह बिहार के नागरिकों को भी मुफ्त और सस्ती बिजली मिले : आप
पटना सिटी : आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा वर्तमान में प्रदेश पर्यवेक्षक मनोज कुमार ने दिल्ली की तर्ज पर बिहार के मध्यमवर्गीय घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के लिए भी तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है. अभी हाल के दिनों में अखबारों में मुख्यमंत्री के मुफ्त बिजली पर छपे आपत्ति वाले बयान पर आम आदमी पार्टी बिहार की ओर से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री कुमार ने कहा है कि - दिल्ली में बिहार के मुकाबले काफी कम बजट वाली केजरीवाल सरकार मध्यमवर्गीय परिवारों को दो सौ यूनिट मुफ्त बिजली और उसके बाद के खपत पर साढ़े तीन रुपए प्रति यूनिट की दर से सस्ती बिजली उपल्ब्ध करवा रही है. जब दिल्ली की बिजली कंपनियां इसके बावजूद भी मुनाफे में चल रही है और पिछले सात सालों में वहां विद्युत आपूर्ति के दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है, फिर देश में मंहगी बिजली बेचने वाले राज्यों में शुमार बिहार जैसे बड़े बजट वाले राज्यों के उपभोगताओं को दिल्ली की तर्ज पर तीन सौ यूनिट मुफ्त और सस्ती बिजली देने में क्यों दिक्कत आ रही है.
0 Response to "दिल्ली की तरह बिहार के नागरिकों को भी मुफ्त और सस्ती बिजली मिले : आप"
एक टिप्पणी भेजें