Advertisment

Advertisment
चार दिवसीय अटल बिहारी बाजपेई महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन कल

चार दिवसीय अटल बिहारी बाजपेई महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन कल

 

चार दिवसीय अटल बिहारी बाजपेई महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन कल।


भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश द्वारा एवं बिहार क्रिकेट संघ से मान्यता प्राप्त पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेयी जी के जयंती पर आयोजित चार दिवसीय अटल बिहारी बाजपेयी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का उदघाटन कल किया जाएगा। यह चैंपियनशिप 22 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा एवं 25 दिसंबर को अटल जी के जयंती के दिन चैंपियनशिप का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा ।


चार दिवसीय अटल बिहारी वाजपेयी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में बतौर उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद जी, बतौर मुख्य अतिथि बिहार सरकार के माननीय खेल मंत्री श्री आलोक रंजन झा जी, बतौर विशिष्ठ अतिथि बिहार सरकार के माननीय पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं सम्मानित अतिथि के रूप में जमुई की माननीय विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह जी शामिल होंगी ।


इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू एवं प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक अनु आनंद कन्स्ट्रक्शन के एम डी श्री विमल कुमार ने बताया की चार दिवसीय अटल बिहारी वाजपेयी महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के उद्घाटन के शुभअवसर पर बिहार के साथ देश का नाम रौशन करने वाली बिहार की बेटी जमुई की विधायक सुश्री श्रेयसी सिंह को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी "बिहार गौरव सम्मान" से सम्मानित किया जायेगा।जिससे बिहार के प्रतिभावान खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा ।राजू ने बताया कि ये चार दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता लीग कम नॉकआउट पद्धति पर खेली जायेगी, ग्रुप के दो शीर्ष टीम को सीधे फाईनल में भिड़ंत होगा।।संवाददाता सम्मेलन में मुख्यरूप से सह संयोजक राजेश यादव,मुकेश पासवान,प्रवक्ता राजीव रंजन यादव, सौरव चक्रवर्ती एवं मनीषा उपस्थित थे।

0 Response to "चार दिवसीय अटल बिहारी बाजपेई महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का उद्घाटन कल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article