Advertisment

Advertisment
राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्तायो के साथ सुनी मन की बात ,जरूरतमंदो के बीच वितरित किये कम्बल

राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्तायो के साथ सुनी मन की बात ,जरूरतमंदो के बीच वितरित किये कम्बल


राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्तायो के साथ सुनी मन की बात ,जरूरतमंदो के बीच वितरित किये कम्बल

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने आज पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत ठाकुरबाड़ी ,रानीसराय और नारायणा में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया ।



श्री ऋतुराज सिन्हा ने आज बख्तियापुर विधानसभा के बूथ नंबर 245 (ठाकुरबाड़ी ,रानीसराय )में कार्यकर्तायों और लोगो के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात को सुना और विस्तारपूर्वक लोगो को समझाया। मन की बात के उपरांत उन्होंने जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया । उसके बाद उन्होंने नारायणा स्थित एक स्थानीय विद्यालय में भी सैकड़ो निर्धन,विकलांग ,बुढ़े,महिलाओ के बीच  कम्बल वितरीत किया।



इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीब ,शोषित,वंचित,पिछड़े ,निर्धनों को समाज के मुख्यधारा में लाने हेतु हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कटिबद्व है।उनके सेवा भाव की भावना से आज भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रेरित होकर समाज की सेवा में लगातार कार्यरत है। समाज की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है।



उक्त अवसर पर बाढ़ जिलाध्यक्ष डॉ सियाराम सिंह,पुरषोत्तम सिंह,राजेश सिंह राजू,संजय यडुवेन्दु, रूपेश कुमार,कुंदन ,संजय पासवान,मोहित सिंह,सुजीत कुमार,चंदन,पारस नाथ ,विनोद शर्मा,शशिकांत शर्मा,सोनू पासवान,संतोष,उपेंद्र यादव,हरिशंकर शर्मा सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Response to "राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्तायो के साथ सुनी मन की बात ,जरूरतमंदो के बीच वितरित किये कम्बल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article