Advertisment

Advertisment
आज पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के लोगों ने अशोक राजपथ बॉली मोर पर नमामि गंगे के द्वारा वार्ड 60 सहित अनुमंडल क्षेत्र में हो रहे धीमी गति से कार्य,कार्य में अनियमितताएं, नवनिर्मित रोड को गड्ढे में तब्दील किए जाने के विरोध में घंटों रोड जाम कर प्रदर्शन किया

आज पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के लोगों ने अशोक राजपथ बॉली मोर पर नमामि गंगे के द्वारा वार्ड 60 सहित अनुमंडल क्षेत्र में हो रहे धीमी गति से कार्य,कार्य में अनियमितताएं, नवनिर्मित रोड को गड्ढे में तब्दील किए जाने के विरोध में घंटों रोड जाम कर प्रदर्शन किया



आज पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के लोगों ने अशोक राजपथ बॉली मोर पर नमामि गंगे के द्वारा वार्ड 60 सहित अनुमंडल क्षेत्र में हो रहे धीमी गति से कार्य,कार्य में अनियमितताएं, नवनिर्मित रोड को गड्ढे में तब्दील किए जाने के विरोध में घंटों रोड जाम कर प्रदर्शन किया!प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व निगम पार्षद सह पूर्व प्रदेश महासचिव राजद बलराम चौधरी,श्री देवरतन प्रसाद, अजीत सिंह कुशवाहा मोहम्मद साबिर अली लीलाधर गुड्डू,फिरोज अंसारी,अजय वर्मा कनीज फातमा,रोशन सिन्हा,दुर्गा चौधरी,भूषण माली,विवेक कुमार,अजय कुमार दीना ठाकुर आदि बड़ी संख्या में लोगों के हाथो में तख्तियां लिए नमामि गंगे के धीमी कार्य से जनता की बढ़ी कठिनाइयां,नमामि गंगे के योजना ने किया नवनिर्मित सड़कों को तहस-नहस, सरकार नमामि गंगे के कार्य में तेजी लाए वरना कार्य बंद करे, नमामि गंगे योजना से शहरी जीवन बना नारकीय, नमामि गंगे के योजनाओं ने हर गली मोहल्ला को किया गड्ढों में तब्दील,नमामि गंगे के कार्यों को सरकार जांच कराएं आदि तख्तियां लिए विरोध कर रहे थे! पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने कहा है कि नमामि गंगे के कारण प्रतिदिन छोटी बड़ी दुर्घटनाएं हो रही है हर तरफ नवनिर्मित रोड को काटकर गड्ढे में तब्दील कर दिया गया है सरकार की कोई भी पदाधिकारी इसे सुध लेने का कार्य नहीं किया! पाच साल पूर्व किए गए रोड को जर्जर करने के बावजूद आज तक रोड को नहीं बनाया गया कई ऐसे गली और मोहल्ले हैं जो गड्ढे में तब्दील हो गए है सरकार यथाशीघ्र इसकी जांच कराकर नमामि गंगे के पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने का आदेश दे नहीं तो पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के आम जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा!


0 Response to "आज पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के लोगों ने अशोक राजपथ बॉली मोर पर नमामि गंगे के द्वारा वार्ड 60 सहित अनुमंडल क्षेत्र में हो रहे धीमी गति से कार्य,कार्य में अनियमितताएं, नवनिर्मित रोड को गड्ढे में तब्दील किए जाने के विरोध में घंटों रोड जाम कर प्रदर्शन किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article