Advertisment

Advertisment
73वें गणतंत्र दिवस के शाम पर पूर्व सांसद आरके सिन्हा के सौजन्य से गरीबो में कम्बल वितरित

73वें गणतंत्र दिवस के शाम पर पूर्व सांसद आरके सिन्हा के सौजन्य से गरीबो में कम्बल वितरित


73वें गणतंत्र दिवस के शाम पर पूर्व सांसद आरके सिन्हा के सौजन्य से गरीबो में कम्बल वितरित | 

बिक्रम ;- देश के 73 वां गणतंत्र दिवस पर बुधवार के शाम प्रखण्ड क्षेत्र के पैनापुर गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में भाजपा के संस्थापक सदस्य व पूर्व राज्यसभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा एवं भाजपा के युवा नेता व राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के सौजन्य से सैकड़ो जरूरतमन्दों के बीच कम्बल वितरित किया गया | मन्दिर समिति के अध्यक्ष बुद्धदेव यादव की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित कर सैकड़ो लोगों में कम्बल वितरण किया गया | मौके पर पैनापुर, उदरचक मुसहरी , पतुत एवं सेलगढ़ से आये सैकड़ो जरूरतमन्दों के बीच शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष बुद्धदेव यादव, पुजारी राजकुमार जी एवं समाजसेवी शशि कुमार ने कम्बल वितरण किया | मौके पर समाजसेवी शशि ने उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती ठंड से लोगो की जिंदगी ठहर सी गई है, ऐसे में दिन प्रतिदिन बढ़ती ठंड से खसकर गरीबों को जीना मुश्किल हो गया है | ऐसे में आरके सिन्हा के सौजन्य से वितरित कम्बल गरीबों के लिए जीवनदान साबित होगा |इसी तरह समाज के पिछले पायदान के लोगो का सहयोग ही सबसे बड़ा धर्म है | उन्होंने कहा कि वाकई में गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई धर्म नही होता | विदित हो कि पैनापुर गांव निवासी पत्रकार गोपाल विद्यार्थी ने बीते शनिवार को बढ़ती ठंड से स्थानीय गरीबों की स्थिति को पूर्व सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा से बताई थी, जिसे सुनते ही सांसद ने अपने सहयोगी व भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू के द्वारा कम्बल भिजवा कर वितरण कराने को कहा | वहीं स्थानीय लोगों एवं गरीबो ने सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा के प्रति आभार प्रकट की है | कम्बल वितरण के पाश्चात्य ग़रीबो में काफी उत्साह देखने को मिला | उक्त कार्यक्रम में भाजपा क्रीड़ा प्रोकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू भी वर्चुअली शामिल हुए | उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता मन्दिर समिति के अध्यक्ष बुद्धदेव यादव एवं संचालन आयोजक गोपाल विद्यार्थी ने किया | मौके पर समाजसेवी शशि कुमार , अमित भाई, विकास , रवि, सुधांशु एवं मंटू सहित कई अन्य लोग मौजूद थे |

0 Response to "73वें गणतंत्र दिवस के शाम पर पूर्व सांसद आरके सिन्हा के सौजन्य से गरीबो में कम्बल वितरित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article