अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत) ने लेखक दयाप्रकाश सिन्हा का किया पुतला दहन
अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत) ने लेखक दयाप्रकाश सिन्हा का किया पुतला दहन
पटना: रविवार को अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा के नेतृत्व में कारगिल चौक गांधी मैदान पटना समेत बिहार के विभिन्न जिलों में साथ ही देश के अन्य राज्यों में संगठन के पदाधिकारियों ने लेखक व नाटककार दया प्रकाश सिन्हा द्वारा की गई महान सम्राट अशोक पर टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा ने नाटककार व लेखक दया प्रकाश सिन्हा द्वारा विवादित,अमर्यादित बयान जिसमें महान सम्राट अशोक की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करने की कड़ी निंदा की है एवं पूरे देशभर के कुशवाहा समाज का अपमान बताया है।उन्होंने ने मांग किया कि साहित्य अकादमी द्वारा लेखक दया प्रकाश सिन्हा को उनके नाटक सम्राट अशोक के लिए घोषित साहित्य अकादमी पुरस्कार,एवं पद्मश्री समेत भारत सरकार द्वारा दिये गए सभी पुरस्कार वापस लिए जाएं साथ ही लेखक द्वारा लिखे सम्राट अशोक से संबंधित पुस्तक प्रतिबंधित किया जाए एवं इन पर देशद्रोह का मुकदमा हो साथ ही श्री कुशवाहा ने कहा कि महान सम्राट अशोक ने पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधकर प्रेम भाईचारा का संदेश दिया अखंड भारत निर्माण में प्रियदर्शी सम्राट अशोक का अतुलनीय योगदान रहा। उनके शासन काल में बनाए गए नियमों को भारतीय संविधान में शामिल किया गया।प्रजा के हितों की रक्षा जिस तरह से सम्राट अशोक ने किया,उनके बाद कोई शासक वैसा नहीं कर पाया।ऐसे महान सम्राट अशोक के बारे में अमर्यादित बयान देना निंदनीय है।प्रदेश अध्यक्ष बिहार हरिओम कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक आधुनिक भारत के संवैधानिक प्रतीक हैं जिनके चक्र,स्तंभ से देश की पहचान होती है।चक्रवर्ती सम्राट अशोक प्रियदर्शी,लोक कल्याणकारी राजा के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक एवं विश्वविजेता थे। शांति की स्थापना के लिए उन्होंने पूरे विश्व को संगठित किया।इस मौके पर वरिष्ठ समाजेवी अखिलेश प्रसाद सिंह,बृजकिशोर सिंह कुशवाहा, श्रीनाथ सिंह बौद्ध,आचार्य मुन्ना प्रसाद,डॉ अरुण कुमार शांतनु,डॉ बिरेंद्र नाथ मौर्य,भंते ज्ञान कृति,ध्रुव कुशवाहा,रामदेव महतो,प्रभा शंकर सुमन,राष्ट्रीय सलाहकार मुकेश कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शंकर कुशवाहा,प्रदेश महासचिव पीयूष राज कुशवाहा, विकास कुशवाहा,सुमित कुशवाहा महासचिव रविकांत कुशवाहा,प्रदेश सचिव मृत्युंजय राज मेहता,अभिमन्यु कुशवाहा,सुमन लता कुशवाहा, स्वेता कुशवाहा,सुरेंद्र प्रसाद गौतम,बिपिन कुशवाहा,राकेश प्रसाद कुशवाहा,सौरभ कुमार,अमरेंद्र कुमार,राजकुमार,
समेत कई समाजसेवी उपस्थित थे।
0 Response to "अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज(भारत) ने लेखक दयाप्रकाश सिन्हा का किया पुतला दहन"
एक टिप्पणी भेजें