चन्नी सरकार, सिद्धू और टिकैत के खिलाफ किसान मोर्चा ने किया उग्र प्रदर्शन
चन्नी सरकार, सिद्धू और टिकैत के खिलाफ किसान मोर्चा ने किया उग्र प्रदर्शन
पटना सिटी : भाजपा किसान मोर्चा ने
पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की
सुरक्षा में सेंधमारी और उनकी हत्या की साजिश के विरुद्ध रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने किया। पटना साहिब के त्रिमूर्ति चौक से भगत सिंह चौक तक कार्यकर्त्ता निकले प्रदर्शन में किसान-मजदूर और आम नागरिक शामिल थे। विरोध मार्च में शामिल लोग नारे लगा रहे थे - "चन्नी सरकार मुर्दाबाद, पंजाब सरकार होश में आओ", "कांग्रेस की पाकिस्तान से सांठगांठ नही चलेगी, नहीं चलेगी", "सोनिया गांधी होश में आओ", "इमरान का दोस्त सिद्धू मुर्दाबाद"। वहीं सभा स्थल पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर कांग्रेस उनकी हत्या कराना चाहती है वहीं उन्होंने कहा कि देश का किसान प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैं, जबकि बिचौलिये का नेता राकेश टिकैत खालिस्तानी तत्वों की मिलीभगत से प्रधानमंत्री के विरुद्ध पंजाब के किसानों में जहर भर रहा है। वहीं विरोध प्रदर्शन में टिकैत के खिलाफ भी नारे लगे। इसमें सुरेश सिंह पटेल, सीताराम मेहता, रामनाथ सुमन, मनोज यादव, शंकर मेहता, रवि शर्मा, चंदेश्वर यादव, शशिकांत मिश्रा, आदित्य यादव, वैधनाथ प्रसाद, राजेन्द्र पासवान आदि लोग शरीक थे।
0 Response to "चन्नी सरकार, सिद्धू और टिकैत के खिलाफ किसान मोर्चा ने किया उग्र प्रदर्शन"
एक टिप्पणी भेजें