Advertisment

Advertisment
सत्येंद्र कुशवाहा पार्टी के समर्पित कार्यकर्त्ता थे उनका जाना पार्टी के लिए दुःखद है : डॉ. संजय जायसवाल

सत्येंद्र कुशवाहा पार्टी के समर्पित कार्यकर्त्ता थे उनका जाना पार्टी के लिए दुःखद है : डॉ. संजय जायसवाल

 

सत्येंद्र कुशवाहा पार्टी के समर्पित कार्यकर्त्ता थे उनका जाना पार्टी के लिए दुःखद है : डॉ. संजय जायसवाल

पटना सिटी : भाजपा के पूर्व विधान पार्षद स्व० सत्येंद्र नारायण कुशवाहा के चौथी पुण्य तिथि श्रद्धा सुमन के साथ मनायी गयी. पटना सिटी स्थित मंगल अखाड़ा में स्व० कुशवाहा के आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० संजय जायसवाल समेत भाजपा के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोचार के साथ स्व. सत्येंद्र नारायण कुशवाहा के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें स्मरण किया. वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्व. कुशवाहा भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्त्ता थे. उनका चला जाना पार्टी का बहुत बड़ा नुकसान है. जिसे कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता है. वें युवा दिल की धड़कन थे. वहीं विनीत कुशवाहा ने कहा कि 


सत्येंद्र कुशवाहा विचार मंच द्वारा गरीबों एवं असहाय के बीच उनकी स्मृति में साप्ताहिक सेवा कार्य किया गया. इस मंच के द्वारा मैं सदैव समाज के हर वर्ग के लोगों को अपना अभिभावक तुल्य समझकर उनकी सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं और आगे भी सदैव अपनी इस जिम्मेदारी को निभाते रहेंगे. स्व. कुशवाहा को चाहने वाले उनके पुण्यतिथि पर सभी जिलों में मंच के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर विनीत कुशवाहा, संजीव सिन्हा, वरिष्ठ समाजसेवी रामजी योगेश, अंजु सिंह, मनोज कुमार, सन्नी मेहता, मनोज मेहता, संजीव कुमार यादव, सुजीत कुशवाहा, महेंद्र अरोड़ा, विकास मेहता, पिंकु यादव, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार, राजेश मेहता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.

0 Response to "सत्येंद्र कुशवाहा पार्टी के समर्पित कार्यकर्त्ता थे उनका जाना पार्टी के लिए दुःखद है : डॉ. संजय जायसवाल"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article