मुख्य ग्रंथि के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
मुख्य ग्रंथि के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
पटना सिटी : सेवादार समाज कल्याण समिति पटना साहिब की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी हॉल में तख्त पटना साहिब के पूर्व कार्यकारी जत्थेदार एवं मुख्य ग्रंथि के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस आयोजन में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव, पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव सरदार हरबंस सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व महासचिव सरदार महेंद्र पाल सिंह ढिल्लों, पूर्व सचिव सरदार राजा सिंह, पूर्व वार्ड पार्षद मनोज यादव, पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, मो. जावेद, हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष विनोद यादव, जन संघर्ष मोर्चा के पूर्वी अध्यक्ष राजा बाबू, सीपीआई के सदस्य देव रतन प्रसाद, माले एवं किसान नेता शंभूनाथ मेहता, पटना जिला सुधार समिति के राकेश कपूर, भाजपा और किसान नेता संजीव यादव ने भाई राजेंद्र सिंह जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया.
सभी लोगों ने इनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दुख प्रकट किया और सरकार प्रशासन से अभिलंब कातिल को पकड़ने की मांग की. वहीं परिवार के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए हर संभव मदद करने की भी बात कही. श्रद्धांजलि सभा में सेवादार समाज कल्याण समिति ने शासन प्रशासन से मांग किया कि अभिलंब मुख्य ग्रंथी भाई राजेंद्र सिंह के षड्यंत्रकारी और हत्यारे को पकड़ा जाए. वहीं आयोजन के अंत में 2 मिनट का मौन रखा गया. श्रद्धांजलि सभा का संचालन सेवादार समाज कल्याण समिति के मुख्य संरक्षक त्रिलोक सिंह निषाद ने की और आयोजन समाप्ति की घोषणा सेवादार समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह ने की. इस मौके पर महाकांत राय, इंदर सिंह, कन्हैया सिंह, सतनाम सिंह लांबा, सुरेश यादव, दया सिंह, बाबू सिंह, ज्ञानी दलजीत सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष आरएसडी, सतनाम सिंह बग्गा, इंदरजीत सिंह बग्गा, परमजीत सिंह के अलावे कई लोग शामिल होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.
0 Response to "मुख्य ग्रंथि के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित "
एक टिप्पणी भेजें