Advertisment

Advertisment
मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष के विशेष स्वास्थ्य लाभ के लिए की गई दुर्गा आराधना

मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष के विशेष स्वास्थ्य लाभ के लिए की गई दुर्गा आराधना

 

मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष के विशेष स्वास्थ्य लाभ के लिए की गई दुर्गा आराधना 

पटना। बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कोरोना पॉजिटिव होने के बाद बिहार के आम जनता से लेकर जदयू के कार्यकर्ता विशेष रुप से सोशल मीडिया से लेकर देवी -देवताओं के सामने जल्द स्वस्थ करने के लिए गुहार लगाते हुए देखे जा रहे हैं।

आज नीतीश कुमार को विकास पुरुष के साथ- साथ युगपुरुष के रूप में देखते हुए अपना आदर्श मानने वाले छात्र जदयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार के वरीय छात्र नेता कृष्णा पटेल की अगुवाई में छात्र जदयू के अन्य प्रदेश पदाधिकारी अनंत कुमार संजीव कुमार,अमित पटेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के विशेष स्वास्थ्य लाभ और निर्मल काया के लिए पूरी विधि- विधान के साथ न्यू सचिवालय स्थित नौलखा दुर्गा मंदिर के गेट के सामने जगत की जननी मां दुर्गा-देवी की विशेष पूजा अर्चना संपूर्ण दुर्गा पाठ के साथ हवन-यज्ञ कर किया।

कृष्णा पटेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार को युगपुरुष बताया और कहा कि हम सभी बिहारवासियों विशेषकर छात्र व युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए दिन-रात सकारात्मक सोच रखने वाले , बिहार में चहुमुखी विकास की धारा बहाने वाले और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा की हुंकार भरकर समस्त बिहारवासियों के हक की लड़ाई लड़ने वाले विकास पुरुष की ख्याति प्राप्त कर चुके बिहार के अति लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सुनकर बिहार की समस्त जनता व जदयू कार्यकर्ता मर्माहत है और हर कोई इनकी निर्मल काया के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है।

इसलिए हमारी पूरी टीम ने इस सदी के युगपुरुष व अपने आदर्श पुरुष के विशेष स्वास्थ्य लाभ और जल्द स्वस्थ करने के साथ-साथ निर्मल काया प्रदान करने के लिए इस सृष्टि के निर्माता नारी शक्ति रुपी मां भगवती की दरबार में गुहार लगाने आए हैं । माता रानी पर हमें पूरी आस्था और विश्वास है कि हम सभी बालक की इस गुहार को अवश्य सुनेंगे और एक से दो दिनों में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सहित बिहार सरकार के अन्य सभी माननीय मंत्री व जनप्रतिनिधि पूरी तरह से स्वस्थ होकर हम सभी कार्यकर्ता और आम जनता के बीच नजर आएंगे।

वहीं माता की शक्ति से इस काल रूपी कोरोना से मानव प्राणी को मुक्ति मिले और समस्त जगत का कल्याण हो इसी आस्था के साथ माता की शरण में है।  

वहीं छात्र नेता अनंत कुमार ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह सहित अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों को विशेष स्वास्थ्य लाभ मिले इसके लिए 14 जनवरी को जुड़ा, तिलकुट के साथ ठंड के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए कृष्णा पटेल के साथ गांधी मैदान के फुटपाथ पर जीवन-यापन करने वाले जरूरतमंदों को कंबल प्रदान कर मानव धर्म निभाएंगे।

जबकि मास्क वितरण कर ओमि-क्रोन के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाकर घूमने सहित अन्य आवश्यक सावधानी बरतने के लिए प्रेरित करते हुए जन- जागरूकता अभियान चलाएंगे।



                  

0 Response to "मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष के विशेष स्वास्थ्य लाभ के लिए की गई दुर्गा आराधना"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article