सत्येंद्र कुशवाहा स्मृति सेवा सप्ताह अन्तर्गत वृद्धा आश्रम में गर्म वस्त्र, रूम हीटर वितरित
सत्येंद्र कुशवाहा स्मृति सेवा सप्ताह अन्तर्गत वृद्धा आश्रम में गर्म वस्त्र, रूम हीटर वितरित
पटना सिटी : सत्येंद्र कुशवाहा विचार मंच द्वारा स्व. सत्येन्द्र कुशवाहा जी की पुण्य स्मृति में आयोजित सेवा सप्ताह के चौथे दिन पटना सिटी स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम में वृद्ध जनों के बीच गर्म वस्त्र, साड़ी, रूम हीटर सहित अन्य जरूरत का सामान वितरित सत्येन्द्र कुशवाहा विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के द्वारा किया गया. सत्येंद्र कुशवाहा विचार मंच के अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने कहा कि गरीबों की सहायता करना हमारा परम् कर्तव्य है.
मैं अपने पिता जी स्व. सत्येंद्र नारायण कुशवाहा के बताये रास्ते पर चलते हुए सदैव समाज सेवा जैसे पुनीत कार्य सर्वदा करता रहूँगा. सत्येंद्र कुशवाहा विचार मंच जो समाजसेवा का लक्ष्य लेकर आगे बढी है उसे पूरा करने में संगठन का एक-एक कार्यकर्ता सदैव प्रयत्नशील रहता है. यही हम सभी की मजबूती का मुख्य आधार है. हम सभी समाजसेवा के क्षेत्र में नित नए आयाम को लिखते रहेंगे. इस मौके पर संजीव सिन्हा, अंजनी वर्मा, ऋषभ नारायण, पिंकू यादव, विकाश मेहता सहित अन्य लोग शामिल थे.
0 Response to "सत्येंद्र कुशवाहा स्मृति सेवा सप्ताह अन्तर्गत वृद्धा आश्रम में गर्म वस्त्र, रूम हीटर वितरित "
एक टिप्पणी भेजें