Advertisment

Advertisment
अनोखा सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 9 दिव्यांग जोड़े

अनोखा सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 9 दिव्यांग जोड़े

 

अनोखा सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 9 दिव्यांग जोड़े

पटना : वैष्णो स्वावलंबन एवं विकलांग अधिकार मंच द्वारा शनिवार को पटना के संपतचक स्थित अभिलाषा गार्डेन में अनोखा विवाह 5 के तहत 9 दिव्यांग जोड़े का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ. शुक्रवार को सभी 9 कन्याओं का मेहंदी कार्यक्रम की रस्मअदायगी हुयी. वहीं शनिवार को बैंड-बाजा की धुन पर नाचते-थिरकते सभी 9 दिव्यांग जोड़े का परिवार सर्वप्रथम अभिलाषा गार्डन पहुँचे तथा द्वार पूजा के बाद विवाह-मंडप में पुरोहित आचार्य

चंद्रभूषण एवम् आचार्य बृजभूषण ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच दूल्हा व दुल्हिन ने अग्नि का सात फेरे लगाए. इस सामूहिक विवाह में पटना निवासी नितेश नेवाना - सोनी, रसुलपुर दरभंगा निवासी कृष्णा बरुआ- बबिता, शेरपुर अरवल निवासी प्रियांशु - सीमा, घोसरामा दरभंगा निवासी नागेंद्र सदा - किरण, जहानाबाद निवासी आकाश - बिंदी दतियाना, पटना निवासी सोमनाथ दमरिया - सोनी, गोविंदपुर पटना निवासी अमर- सोनी, तेंदुनी भोजपुर निवासी शम्भू जाले पश्चिमी दरभंगा

निवासी अमृता, मदारपुर नालंदा निवासी अवधेश पासवान - सरिता ने अग्नि के समकक्ष जन्म-जन्मांतर तक साथ निभाने के संकल्प के साथ परिणय सूत्र में बंधे. इस अवसर पर आयोजक कुमारी वैष्णवी ने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं बल्कि अवसर और समान मिले तो किसी के सहारे की जरूरत नहीं बल्कि वह कामयाबी के हर मंजिल को पाकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने में पूर्ण सक्षम है. उक्त अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति के प्रतिनिधि अमरजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि महामाहिम व्यस्तता के कारण नही आ सके परंतु उन्होंने इस कार्यक्रम और कुमारी वैष्णवी के अथक प्रयास की बहुत प्रसंशा करते हुए कहा कि अनोखा विवाह कार्यक्रम एक स्वच्छ समाज निर्माण के लिए एक उदाहरण है और सहयोग संस्था जो महिला एवम बाल विकास पर कार्य करती है सभी जोड़े को मंगलसूत्र प्रदान किया वह भी सर्वोत्तम कार्य है. वहीं अपर सचिव वित्त विभाग आईएएस मिथिलेश कुमार मिश्र, डॉ. दिवाकर तेजस्वी, डॉ दीपिका तेजस्वी, डॉ० नीरज, रवि भाई साड़ी वाले, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य गणमान्य ने उपस्थित होकर नव दंपति को आशीर्वाद देते हुए उपहार भेंट किया. वहीं संस्था की ओर से सभी जोड़े को पलंग, तोसक, कंबल, चादर, ट्रंक, बर्तन सेट, हॉट पॉट, कुर्सी, मचिया,

सिलाई मशीन, प्रेशर कुकर, वर पोशाक, वधु पोशाक, वधु श्रृंगार सामग्री, ज्वेलरी, लेडीज बैग, साड़ी आदि उपहार भेंट किए. वहीं इस अवसर पर वर - वधु स्वागत समारोह के दौरान मंच का संचालन नितिन कुमार ने किया. वहीं स्वागत कुमारी वैष्णवी ने किया. मधु मंजरी, ममता सिन्हा, सुजय सौरभ, जगजीवन सिंह, डॉ चितरंजन , डॉ एस्. के. सिंह ने आशीर्वचन दिये और अनोखा विवाह को समाज और देश के लिए एक आदर्श बताया. इसके बाद मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कि घोषणा की गई जिसमें भी. एस. मेयूजिकल टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई. जिसमे देर रात तक सभी जोड़ो के परीवार वाले समेत संस्था के स्वयंसेवियों ने जम कर आनंद लिया. वहीं वधू की बिदाई के साथ यह कार्यक्रम देर रात में संपन्न हुई.

0 Response to "अनोखा सामूहिक विवाह कार्यक्रम में परिणय सूत्र में बंधे 9 दिव्यांग जोड़े"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article