नेत्रदानी को श्रद्धांजलि देकर परिवार को सांसद सुशील कुमार मोदी ने किया सम्मानित
नेत्रदान से बड़ा कोई दान नहीं : सुशील कुमार मोदी
पटना सिटी : नेत्रदान से बड़ा कोई दान नहीं ये बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नंदगोला निवासी अनूप जयसवाल के माता जी स्व. सीता देवी जी का 16 मार्च को निधन हो गया था, जिसके उपरांत उनका नेत्र दान दधीचि देहदान समिति के द्वारा कराया गया था वहाँ उनके परिवार के समक्ष कही.
वहीं राज्यसभा सांसद एवं बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अनूप जयसवाल के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए एवं समिति के द्वारा अनूप जयसवाल, अनुज जयसवाल एवं उनके पूरे परिवार को अंग वस्त्र, प्रमाण पत्र एवं धन्यवाद पत्र देकर उनका धन्यवाद किया. इस कार्यक्रम में मनोज गुप्ता, सुजीत गुप्ता, संजीव कुमार यादव, सुनील कुमार पोलो, हरेंद्र यादव, राजन कुमार राज, राजा पासवान, अमित कनोडिया, पप्पू गुप्ता आदि मौजूद थे.

0 Response to "नेत्रदानी को श्रद्धांजलि देकर परिवार को सांसद सुशील कुमार मोदी ने किया सम्मानित "
एक टिप्पणी भेजें