गृहमंत्री अमित शाह का पुरजोर विरोध करे बेरोजगार युवा - राणा
गृहमंत्री अमित शाह का पुरजोर विरोध करे बेरोजगार युवा - राणा
बिहार प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संयोजक राणा रणवीर सिंह के नेतृत्व पार्टी के दर्ज़नों कार्यकर्ताओं ने आज पटना के आयकर गोलम्बर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका । एनसीपी नेताओं का कहना है कि अमित शाह जिस प्रकार देश के बेरोजगार युवाओं को अपने जुमलेबाजी के बल पर झाँसा देकर उनका वोट तो ले लिया और बेरोजगार युवाओं को दर दर की ठोकरें खाने के लिए छोड़ दिया। श्री राणा ने आगे कहा कि बिहार में जब जब अमित शाह आएंगे उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होनें कहा कि बिहार समेत देश में जिस प्रकार बेरोजगारी बढ़ रही है वैसे में लगता है कि युवा पीढ़ी गलत रास्तों पर चलने को मजबूर हो जायेगें। श्री राणा ने महँगाई के मुद्दे को सम्पूर्ण बिहार के प्रखंडों तक ले जाकर केन्द्र सरकार के खिलाफ़ एक निर्णायक आंदोलन खड़ा किया जाएगा जिसमें बिहार के युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। श्री राणा से मीडियाकर्मियों ने सवाल पूछा कि गृहमंत्री अमित शाह आज विरकुंवर सिंह जी की जन्मोत्सव मनाने बिहार आए हैं तो उनका विरोध करने का क्या मतलब इस सवाल के जबाब में श्री राणा ने कहा कि एक तरफ देश की आज़ादी की लड़ाई में अंग्रेजों के दाँत खट्टे करने वाले बाबू विरकुंवर सिंह जी को माल्यार्पण किया जा रहा है दूसरी तरफ विरकुंवर सिंह के पौत्र की हत्या पुलिसकर्मियों के द्वारा कर दी गई थी तो अमित शाह का एक बयान भी नहीं आया था जिससे विरकुंवर सिंह जी के वंसजों का अपमान नहीं तो और क्या है। श्री राणा ने अमित शाह विरकुंवर सिंह जी के बहाने बिहार में राजपूतों का वोट हथियाना चाहते हैं जिसे राजपूत समाज अच्छी तरह समझ गया है इस बार अमित शाह के झाँसे में नहीं आने वाला है। पुतला दहन कार्यक्रम में पार्टी के अनेक लोग शामिल थे जिसमें प्रमुख हैं - पूजा सिंह , डॉ एम भारती , सतीश कुमार झा , इरफानुलहक , वीरेन्द्र सिंह , अनिल कुमार सिंह , राकेश रंजन पटेल , रंजीत कुमार यादव , रोहित राय , अजित सिंह , सुनील कुमार सिंह , मोहम्मद शमीम , पुरुषोत्तम सिंह , रामजनम प्रसाद यादव ,चंद्रमोहन यादव , लखन कश्यप , डॉ पारस नाथ , विनोद कुमार अधिवक्ता , नित्यानंद , सुधीर ठाकुर आदि।
0 Response to "गृहमंत्री अमित शाह का पुरजोर विरोध करे बेरोजगार युवा - राणा"
एक टिप्पणी भेजें