बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद नंदकिशोर राम के निधन पर राजद नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद नंदकिशोर राम के निधन पर राजद नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। और कहा कि इनके निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। ये समाजवादी विचार धारा पर चलने वाले प्रखर नेता और वक्ता थे। साथ ही ये बिहार विधान परिषद के सदस्य भी थे। इनकी उम्र लगभग 75 वर्ष थी। ये अपने पीछे अपना भरा-पूरा परिवार छोड़कर चले गये।
इनके निधन का समाचार मिलते ही पार्टी के राज्य कार्यालय का झंडा इनके सम्मान में आधा झूका दिया गया और इनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आज करीब 12ः30 बजे जब इनका पार्थिव शरीर राजद के राज्य कार्यालय 02, वीरचंद पटेल पथ, पटना में पहंूचा। इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह जी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रकट की।
उपस्थित नेताओं में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री शिवानंद तिवारी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्री श्याम रजक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश पासवान, डाॅ0 पे्रम कुमार मणि, पूर्व मंत्री श्री रामलखन राम रमण, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, सारिका पासवान, प्रदेश संगठन महासचिव श्री राजेश यादव, प्रदेश महासचिव मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, निराला यादव, श्रीमती मधु मंजरी, डाॅ0 कुमार राहुल सिंह, प्रमोद कुमार राम, निर्भय अम्बेदकर, संजय यादव, बच्चन पाण्डेय, राजेश पाल, युवा राजद के जेम्स कुमार यादव, ओम प्रकाश पासवान, मनोज यादव, सैफ आलम सहित सैंकड़ों कार्यकत्र्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
0 Response to "बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद नंदकिशोर राम के निधन पर राजद नेताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की"
एक टिप्पणी भेजें