Advertisment

Advertisment
बोले नवनिर्वाचित एमएलसी सच्चिदानंद राय, अब भूमिहार समाज को अनदेखा करने का भूल ना करे कोई राजनीतिक पार्टीं

बोले नवनिर्वाचित एमएलसी सच्चिदानंद राय, अब भूमिहार समाज को अनदेखा करने का भूल ना करे कोई राजनीतिक पार्टीं


 बोले नवनिर्वाचित एमएलसी सच्चिदानंद राय, अब भूमिहार समाज को अनदेखा करने का भूल ना करे कोई राजनीतिक पार्टीं....

पटना : सारण से नवनिर्वाचित एमएलसी सच्चिदानंद राय आज फुलवारी के बभनपूरा गांव पहुंचे जहां भूमिहार समाज के लोगों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे एमएलसी सच्चिदानंद राय ने बातचीत करते हुए भूमिहार समाज को लेकर कहा कि अब कोई भी पार्टी यह भूल में नहीं रहे की भूमिहार समाज पिछलगू है। भूमिहार समाज अब निर्णायक फैसला भी करेगा। इस कार्यक्रम में स्थानीय पूर्व मुखिया आभा देवी राम अयोध्या शर्मा समाजसेवी नवल शर्मा सहित सैकड़ों भूमिहार समाज के लोग उपस्थित थे।


बताते चलें कि कार्यक्रम में पहुंचे नवनिर्वाचित एमएलसी सच्चिदानंद राय भूमिहार समाज की अनदेखी को लेकर राजनीतिक पार्टियों पर जमकर बरसे तथा स्पष्ट शब्दों में उन्होंने यह संदेश देने का काम किया कि भूमिहार समाज अब किसी के पीछे नहीं रहेगा वह निर्णायक फैसला करेगी । बातचीत में हाल में हुए बोचहां उपचुनाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहां कि बोचहां में कुछ पार्टी यह समझ रही थी कि यहां के भूमिहार हमारे बंधुआ मजदूर हैं जिसका फैसला हो गया। इसलिए राजनीतिक पार्टी भूमिहार समाज को अपना बंधुआ मजदूर समझना बंद कर दें।

वहीं समाजसेवी नवल शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों को एकजुट करना और उसे एक बड़ी राजनीतिक प्रयास के रूप में चिन्हित करना है ।हमारे समाज की बड़ी समस्या राजनीतिक नेतृत्व हीनता है ।हम जहां-तहां बटे हुए हैं जिसका फायदा राजनीतिक पार्टियां उठा रही है अब समाज के लोग ऐसा होने नहीं देंगे।

0 Response to "बोले नवनिर्वाचित एमएलसी सच्चिदानंद राय, अब भूमिहार समाज को अनदेखा करने का भूल ना करे कोई राजनीतिक पार्टीं"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article