Advertisment

Advertisment
पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने चलाया जागरूकता अभियान

पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने चलाया जागरूकता अभियान


 पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने चलाया जागरूकता अभियान 

पटना सिटी : इन्फेंट जीसस विद्यालय के परिसर में विद्यार्थियों ने पृथ्वी दिवस पर जागरूकता अभियान चलाया. वहीं बच्चों ने धरा संरक्षण कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. विद्यार्थियों ने धरा संरक्षण कार्य के महत्व को समझते हुए साफ-सफाई के साथ-साथ चित्र व पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता लाने का अच्छा प्रयास किया. कक्षा अष्टम वर्ग के छात्रों ने विद्यालय के बाहर कालोनियों में तथा षष्ठी और सप्तम वर्ग के छात्रों ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई में योगदान दिया. 





वर्ग सप्तम की छात्रा गौरी सिंह और मोहम्मद फरहान ने इससे संबंधित जानकारी दी और इसके महत्व को बताया. उन्होंने बताया कि जीवन संपदा को बचाना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करना अनिवार्य है. पृथ्वी को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें. वहीं स्कूल के निदेशक पास्कल पीटर ओस्टा, प्रधानाचार्य रंजन जोसेफ एवं मैडम शुभदा कुलकर्णी ने छात्रों को प्रोत्साहित किया. वहीं कार्यक्रम प्रियंका भारद्वाज, रंजीत कुमार, फरहान हुसैन और कंचन साहू के देखरेख में संपन्न हुआ.

0 Response to "पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने चलाया जागरूकता अभियान "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article