Advertisment

Advertisment
मुजफ्फरपुर एमएलसी चुनाव की तरह ही बोचहां में जीतेगा एनडीए : रामचन्द्र प्रसाद सिंह

मुजफ्फरपुर एमएलसी चुनाव की तरह ही बोचहां में जीतेगा एनडीए : रामचन्द्र प्रसाद सिंह

 

मुजफ्फरपुर एमएलसी चुनाव की तरह ही बोचहां में जीतेगा एनडीए : रामचन्द्र प्रसाद सिंह

केन्द्रीय इस्पात मंत्री का पटना से बोचहां जाने के क्रम में कई जगहों पर भव्य स्वागत

पटना/08 अप्रैल 2022। केन्दीय इस्पात मंत्री रामचन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि जिस तरह मुजफ्फरपुर एमएलसी चुनाव में एनडीए प्रत्याशी अजेय बहुमत से जीते हैं उसी तरह बोचहां उपचुनाव में भी एनडीए प्रत्याशी बेबी कुमारी की जीत होगी। श्री सिंह शुक्रवार को बोचहां में अपनी टीम के साथ जनसंपर्क कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहचान विकास से है और वे बिहार के लिए विकास पुरुष है। उनके 16 साल के कार्यकाल में बिहार में विकास की गंगा बही है और इससे सभी समाज के लोग लाभान्वित हुए है। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी तिरहुत के विकास के लिए कई कार्य किए।इसका प्रतिफल बोचहां की जनता मत देकर देगी।श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिला, दलित, अतिपिछड़ा, छात्र, युवा सभी समुदाय के उत्थान के लिए काम किया जिसका नतीजा है विहार को हर तबता अपने को खुशहाल महसूस कर रहा है। आज स्कूल में पढ़ाई व अस्पातल में दवाई के साथ-साथ समय पर किसान के फसलों की बोआई हो रहा है। उनके साथ में एनडीए प्रत्याशी बेबी कुमारी, शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ कन्हैया सिंह सहित कई नेता उनके साथ रहे। इस दौरान बोचहां जाने के क्रम में जदयू कार्यकतार्ओं द्वारा रामाशीष चौक,हाजीपुर सहित कई जगहों पर में स्वागत किया गया।

0 Response to "मुजफ्फरपुर एमएलसी चुनाव की तरह ही बोचहां में जीतेगा एनडीए : रामचन्द्र प्रसाद सिंह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article