Advertisment

Advertisment
वार्ड 69 में पानी की समस्या को लेकर नगर विकास मंत्री का पुतला दहन

वार्ड 69 में पानी की समस्या को लेकर नगर विकास मंत्री का पुतला दहन

 

वार्ड 69 में पानी की समस्या को लेकर नगर विकास मंत्री का पुतला दहन

पटना सिटी : पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने किया नगर विकास मंत्री का पुतला दहन. चौक मालसलामी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से मालसलामी में नगर विकास मंत्री का पुतला दहन किया गया. पुतला दहन का कारण नवनिर्मित बोरिंग का धाराशाही होने के कारण वार्ड 69 में पानी की समस्या होना बताया जा रहा है. वार्ड 69 में सैकड़ों गली मोहल्ले को मिलाकर 20,000 की आबादी वाले क्षेत्र में पेयजल संकट की समस्या 36 घंटों से बनी हुई है इस समस्या पर सरकार एवं नगर निगम अपनी जवाबदेही से मुँह मोड़ ली है इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में दर्जनों महिला कांग्रेस जन शामिल होकर पुतला दहन किया. 



इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रवीण कुशवाहा, डॉ. विनोद अवस्थी, मनीष गौतम, शशि मिश्रा, सतीश यादव, बलराम यादव, उमेश गुप्ता, लल्लन यादव, दीपक शर्मा, फकीरा यादव, शंकर पासवान, बाल किशोर राय, डॉ. तुषार आर्य, यश्लोक विद्यार्थी, उषा देवी, मालती देवी, मनोरमा देवी, गिरिजा देवी समेत दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

0 Response to "वार्ड 69 में पानी की समस्या को लेकर नगर विकास मंत्री का पुतला दहन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article