Advertisment

Advertisment
केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओ के लिए किए कई सम्मान जनक कार्य : रेणु देवी

केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओ के लिए किए कई सम्मान जनक कार्य : रेणु देवी


पटना : केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में कई कार्यक्रमो का आयोजन किया गया और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन को पहुंचाया जा रहा है. आज पटना के रविन्द्र भवन में बीजेपी महिला मोर्चा के द्वारा महिला जनप्रतिनिधियों और महिला उद्यमियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. सम्मान सभा में पटना महानगर महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी गण, सभी मंडल अध्यक्ष समेत अन्य योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं का सम्मान हुआ. डिप्टी सीएम रेणु देवी ने उद्घाटन भाषण में कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने महिलाओ के लिए काफी काम किया गया है, जो सराहनीय है.




      इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम रेणु देवी, पटना साहिब के लोकप्रिय सांसद रविशंकर प्रसाद, उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, सांसद उत्तर प्रदेश के प्रभारी हरीश त्रिवेदी, पटना मेयर सीता साहू, प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा, प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा, पटना महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष कांति केसरी, बलराम मंडल एवं सभी पार्षद तारा देवी, नीलम देवी, रेनू देवी, किस्मती देवी, पूनम शर्मा, विनोद कुमार, विक्की मौर्य, मनोज कुमार उर्फ़ मुन्ना जयसवाल, अनीता देवी समेत अन्य पार्षद उपस्थित थे. इस मौके पर धर्मशीला शर्मा, शशि बलिहार, सरोज जयसवाल, नीलम चंद्रवंशी समेत अन्य महिला प्रतिनिधिगण व उद्यमी उपस्थित थी.

0 Response to "केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओ के लिए किए कई सम्मान जनक कार्य : रेणु देवी"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article