Advertisment

Advertisment
बेहतर सड़क सम्पर्कता से बिहार में विकास की रफ्तार बढ़ी, आवागमन हुआ सुगम... उपमुख्यमंत्री

बेहतर सड़क सम्पर्कता से बिहार में विकास की रफ्तार बढ़ी, आवागमन हुआ सुगम... उपमुख्यमंत्री

 


*बेहतर सड़क सम्पर्कता से बिहार में विकास की रफ्तार बढ़ी, आवागमन हुआ सुगम... उपमुख्यमंत्री*

पटना 7 जून 2022

  हाजीपुर में गंगा और गंडक के संगम पर आयोजित महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कुल 13585 करोड़ रुपए लागत की 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मंत्री श्री नितिन गडकरी एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन एवं केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के यशस्वी प्रयासों से बिहार में सड़क कनेक्टिविटी बेहतर हुई है और विकास ने रफ्तार पकड़ी है।     

      उन्होंने कहा कि एन.एच-19 पर महात्मा गांधी सेतु के अपस्ट्रीम के सुपर स्ट्रक्चर का नवीनीकरण एवं एन.एच- 85 पर छपरा-सीवान- गोपालगंज सड़क परियोजना का लोकार्पण हो जाने से ट्रैफिक जाम से निजात, ईंधन की बचत और यातायात व्यवस्था सुगम होगी। इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लोकार्पण होने से इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर संपर्कता के साथ-साथ उनके जीवन में खुशहाली और तरक्की आएगी तथा पर्यटन, कृषि, उद्योग में इजाफा होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही, बिहार के किसी कोने से राजधानी पटना अधिकतम 5 घंटे में पहुंचने के संकल्प को पूरा करने में काफी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और बिहार सरकार राज्य में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देने की दिशा में प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है तथा सड़क कनेक्टिविटी के साथ-साथ इसके अनुरक्षण की नीति पर भी काम कर रही है।

     उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एन.एच-85 छपरा-सीवान- गोपालगंज खंड की परियोजना के बन जाने से सारण प्रमंडल वासियों को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, बलिया, गाजीपुर के साथ वाराणसी से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी एवं माल की ढुलाई में सुगमता होगी।उन्होंने कहा कि आज जिन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण हुआ है, उससे बिहार के किसानों और औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को अपने उत्पादों को बंगाल, उत्तर प्रदेश झारखंड के निकटवर्ती इलाकों में भेजने में काफी सुविधा होगी एवं उनकी लागत कम होगी, जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि होगा। उन्होंने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सड़क, परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी एवं बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया।

0 Response to "बेहतर सड़क सम्पर्कता से बिहार में विकास की रफ्तार बढ़ी, आवागमन हुआ सुगम... उपमुख्यमंत्री"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article