
चिराग पासवान के आदेशानुसार समस्तीपुर में हुई घटना को लेकर राजू तिवारी के नेतृत्व में जांच दल समस्तीपुर के विद्यापति नगर के मऊ गांव पहुंची
राजू तिवारी के नेतृत्व में जांच दल समस्तीपुर पहुंची लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद श्री चिराग पासवान के आदेशानुसार समस्तीपुर में हुई घटना को लेकर राजू तिवारी के नेतृत्व में जांच दल समस्तीपुर के विद्यापति नगर के मऊ गांव पहुंची जहां 2 दिन पूर्व एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गरीबी से तंग आकर एवं भुखमरी होने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली लिए थे। यह बहुत ही पीड़ादायक एवं दिल को झकझोर कर देने वाली घटना है। प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय राजू तिवारी ने बताया कि बिहार की जनता बदहाली ,भुखमरी और आर्थिक तंगी का शिकार हो रहे हैं जिसके कारण ऐसी घटनाएं हो रही है। इसके लिए नीतीश सरकार जिम्मेवार है। आगे श्री राजू तिवारी ने बताया कि इतने लम्बे समय से बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुए भी नीतीश कुमार ने बिहार में एक सुई का भी कारखाना, उद्योग धंधे नहीं लगाएं। जिसके कारण बिहार में बेरोजगारी चरम पर है और बिहार के लोग दूसरे राज्य में पलायन कर रहे हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने बताया कि जांच दल में प्रधान महासचिव संजय पासवान , प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह , राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष इंदु कश्यप, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, संगठन मंत्री रविंद्र सिंह, पूर्व प्रत्याशी अभय सिंह और प्रदेश महासचिव रंजन सिंह शामिल थे। इस आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दिया
0 Response to "चिराग पासवान के आदेशानुसार समस्तीपुर में हुई घटना को लेकर राजू तिवारी के नेतृत्व में जांच दल समस्तीपुर के विद्यापति नगर के मऊ गांव पहुंची"
एक टिप्पणी भेजें