
पटना राजीव नगर के एक संस्था स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के प्रांगण में द स्टार फाइटर बैटल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ
दिनांक 26 /06/2022 को पटना राजीव नगर के एक संस्था स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के प्रांगण में द स्टार फाइटर बैटल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें लगभग 14 जिले से 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया फाइटर बैटल स्टेट कराटे चैंपियनशीप-2022 सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन इंस्टिच्युट ऑफ मार्शल आर्ट्स द्वारा एन आर आई प्लाजा, नलापर राजीव नगर में किया गया। इस प्रतियोगिता में रौनक राज चैंपियन बना, जिसे नगद पुरुष्कार से सम्मानित किया गया। उप विजेता दीपक कुमार रहे। स्टेट कराटे एसोशिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष अभय कुमार ने सभी खिलड़ियों को बधाई दिये। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी जितना ज्यादा मैच खेलेंगे उतना ज्यादा खेलने का अनुभव होगा। महासचिव पंकज कांबली और कोषाध्यक्ष सुरज कुमार अपने देख रेख में इस प्रतियोगिता को सफल बनाया। साथ में सभी खिलड़ियों के साथ साथ सभी गरजीयान को भी बधाई दिये जिन्होंने अपना कीमती समय देकर शांतिपूर्ण प्रतियोगिता का लुफ्त उठाये।
0 Response to "पटना राजीव नगर के एक संस्था स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के प्रांगण में द स्टार फाइटर बैटल राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ "
एक टिप्पणी भेजें