Advertisment

Advertisment
साप्ताहिक वन महोत्सव के अवसर पर पौधा रोपण किया गया

साप्ताहिक वन महोत्सव के अवसर पर पौधा रोपण किया गया


साप्ताहिक वन महोत्सव के अवसर पर पौधा रोपण किया गया।

आज दिनाँक 07/07/2022 को साप्ताहिक वन महोत्सव के अवसर पर स्व.राजेश बाबू कसेरा जी के पुण्यस्मृति में पटना सिटी स्थित ओरिएंटल कॉलेज के प्रांगण में पीपल एवं मोगनी के दर्जनों पेड़ समाजसेवी सुजीत कुमार कसेरा एवं पर्यावरण मित्र सुभाष कुमार उर्फ अन्नू कसेरा के नेतृत्व में लगाया गया।

            नेतृत्व करते हुए कसेरा जी ने कहा यह कार्यक्रम पिता जी के स्मृति में तीन महीने (त्रिमासिक)पटना के कई जगह पर पौधा रोपण का लगातार कार्यक्रम चलता रहेगा। पौधा रोपण के लिए कई जगह को चयन किया जा रहा है। पौधा रोपण के बाद एक टीम भी बनाई गई है जो पूरे 1 साल तक इस पौधा का देख रेख करेगा।

इस आयोजन के संचालक जदयू के नेता कन्हाई पटेल कर रहे थे।

आयोजन के मुख्य अतिथि मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के रीजनल डायरेक्टर डॉ. हसनुद्दीन हैदर,कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ, इकबाल अफजल थे।

          पौधरोपण में वनस्पति विभाग के हेड डॉ. शमीम अहमद ने हरे पौधा के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि आज के बदलते मौसम में पौधा रोपण नही किया गया तो आने बाले समय बहुत ही कष्टदायक होगा। 

आयोजन में डॉ. एस.आर.हैदर,प्रो.मिर्जा अब्बास,पप्पू मेहता, देवस्य कसेरा,खाजेकलां थाना के A.S.I.अर्जुन सिंह, रवि गुप्ता,विक्की निषाद,राजमंती कुमारी,रोहित रजक के साथ- साथ कॉलेज के कर्मचारी एवं सैकड़ो विद्यार्थी लोग उपस्थित थे।
 

0 Response to "साप्ताहिक वन महोत्सव के अवसर पर पौधा रोपण किया गया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article