Advertisment

Advertisment
15 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के झांकियो के साथ निकलेगा 75 मीटर भव्य तिरंगा यात्रा

15 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के झांकियो के साथ निकलेगा 75 मीटर भव्य तिरंगा यात्रा


 15 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के झांकियो के साथ निकलेगा 75 मीटर भव्य तिरंगा यात्रा

• आजादी के 75वें वर्ष पर भव्य होगा 75 मीटर तिरंगा यात्रा : डॉ. अजय जायसवाल

पटना : आगामी 15 अगस्त को निकल रहे 75 मीटर तिरंगा यात्रा अद्भुत होगा। इसमें पांच हजार से अधिक लोगों का जुटान होगा। इससे सम्बन्धित बिहार एक्युप्रेशर योग कॉलेज में आयोजित प्रेस वार्ता में संयोजक डॉ. अजय प्रकाश ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पर स्वास्थ्य जागरुकता मिशन एवं गायघाट सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हमारे सेना के शहीदों के प्रतीक कारगिल चौक से गायघाट तक तिरंगा पदयात्रा निकाला जाएगा। 75 मीटर का तिरंगा 12 ट्रॉली पर रहेगा, जिसे सैकड़ों लोगो द्वारा उठाया जाएगा। हजारों देशभक्त देश की शान तिरंगा झंडा लेकर पैदल पांच किमी की यात्रा करेंगे । डॉ. अजय ने बताया कि तिरंगा यात्रा की दृश्य विहंगम होगा, भारत माता की प्रतिरूप एक रथ पर सवार होगी। स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख सेनानी रानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी आदि का प्रतिरूप घोड़े एवं ऊंट पर सवार होंगे। कानपुर के कलाकारों द्वारा झांकी की अद्भुत प्रस्तुति दी जाएगी। 

बैंड बाजा, आकेस्ट्रा, डीजे आदि द्वारा देशभक्ति गीत-संगीत का आनंद पटनावासी ले सकेंगे। गायघाट सेवा समिति के अध्यक्ष गंगाधर गिरि ने बताया कि यात्रा में पांच हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। रास्ते मे 19 सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा, माला, अंगवस्त्र आदि से किया जाएगा। सफलता को 51 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। स्वास्थ्य जागरुकता मिशन के अध्यक्ष डॉ सर्वदेव प्रसाद गुप्त ने बताया कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को बल देने का कार्य करेगा। डॉ गुप्त ने जनमानस को इसमें शामिल होने का आह्वान किया है। यात्रा में शामिल सबों को सहभगिता प्रमाणपत्र प्रदान तथा स्वागतकताओं को सम्मानित किया जाएगा।

0 Response to "15 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों के झांकियो के साथ निकलेगा 75 मीटर भव्य तिरंगा यात्रा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article