Advertisment

Advertisment
इनर व्हील क्लब ऑफ पटना ने पर्यावरण के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व

इनर व्हील क्लब ऑफ पटना ने पर्यावरण के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व

दिनांक ११.०८.२२ को इनर व्हील क्लब ऑफ पटना की सदस्याओं ने तरुमित्र,आशियाना दीघा में पर्यावरण मित्र बन यह शपथ लेते हुए की हम पौधों की रक्षा करेंगे पेड़ को राखी बाँधा । साथ ही वृक्षारोपण कर पौधों को राखियां बांध कर रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया। सदस्याओं द्वारा धानरोपनी भी की गई और सबने पक्षियों को एक एक मुट्ठी चावल के दानों का भोजन भी कराया। अध्यक्षा श्वेता झा ने बताया की इन सभी कार्यक्रमों को क्लब की सदस्याओं ने बहुत खुश और उत्साहित हो कर किया और आगे भी पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस तरह के कार्य में अपनी सहभागिता बढ़ चढ़ कर देती रहेंगी।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्षा संध्या सरकार,उषा सिन्हा,कस्तूरी घोसाल के साथ श्रुति राम ,संध्या सिन्हा, डॉ माला सिंह,रेखा सिन्हा,श्वेता प्रसाद,उर्मी सिंह,

सपना आदि सदस्याएं मौजूद रहीं। इनर व्हील क्लब ऑफ़ पटना हमेशा से ही इस तरह के कार्य को करता आया है ऐसा कर क्लब की सदस्याओं को ख़ुशी मिलती है । तरुमित्र के फ़ादर टोनी ने सभी सदस्याओं को अलग अलग पौधे और उसके फ़ायदे के बारे में भी बताया । तरुमित्रा की देवोप्रिया दत्ता का भी काफ़ी सहयोग रहा 

   ज्ञातव्य है की इनर व्हील संस्था दुनिया में महिलाओं की दूसरी बड़ी ऐसी संस्था है जो मित्रता की भावना से प्रेरित हो समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहती है।

कार्यक्रम की पूरी जानकारी क्लब की मिडिया प्रभारी संजुला वर्मा द्वारा

0 Response to "इनर व्हील क्लब ऑफ पटना ने पर्यावरण के साथ मनाया रक्षा बंधन का पर्व"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article