Advertisment

Advertisment
आप ' ने पटना सिटी में निकाला तिरंगा यात्रा

आप ' ने पटना सिटी में निकाला तिरंगा यात्रा


*' आप ' ने पटना सिटी में निकाला तिरंगा यात्रा*

आम आदमी पार्टी,पटना साहिब विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने अपने पार्टी के वरिष्ठ नेता और जोनल प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा का संचालन पटना साहिब विधानसभा प्रभारी अभिषेक यादव ने किया।

तिरंगा यात्रा शाम चार बजे मितन घाट , पटना सिटी से प्रारंभ होकर अशोक राज पथ होते हुए सात बजे पटना सिटी चौक स्तिथ भगत सिंह जी की प्रतिमा को माल्यार्पण कर समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में डीजे के साथ बज रहे देशभक्ति धुन पर सैंकड़ों नौजवान नाचते गाते भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे लगाते चल रहे थे। चौक पहुंचने के पहले मिरचाई गली के सामने मारवाड़ी युवा मंच की ओर से अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने मनोज कुमार को अंगवस्त्र देकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।


जोनल प्रभारी श्री मनोज कुमार ने तिरंगा यात्रा के दौरान गुरहट्टा गांधी स्मारक पर स्थापित बापू की प्रतिमा के साथ साथ खाजेकलां मोड़ पर लगी बापू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। यात्रा का समापन पटना सिटी चौक पर लगी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा नमन के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष अपने साथ लाए 51 फीट के तिरंगे के साथ खड़े होकर भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे भी लगाते रहे। मौके पर अर्पित सामूहिक राष्ट्रगान से सारा माहौल देशभक्ति के भाव में मार्मिक हो गया। सिटी चौक पर यात्रा की समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापन पार्टी की बिहार प्रदेश प्रवक्ता गुलफिशा यूसुफ ने किया

आज के तिरंगा यात्रा को व्यवस्थित करने में योगदान दे रहे अन्य पार्टी नेताओं में साधु शरण चौधरी, अविनाश सिन्हा अजय ठाकुर, प्रकाश सिन्हा, सौरभ शर्मा,उज्जवल यादव, विनय यादव , रणधीर यादव,अजीत कुमार ( कछु लाल), दीपक कुमार, रोहित सिंह, धीरज कुमार, पन्नू, आदि प्रमुख थे।

0 Response to "आप ' ने पटना सिटी में निकाला तिरंगा यात्रा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article