.jpg)
2024-25 के चुनाव में चुनाव लड़ेगी अखिल भारत हिंदू महासभा पार्टी
अखिल भारत हिंदू महासभा, बिहार इकाई का हुआ विस्तार
2024-25 के चुनाव में चुनाव लड़ेगी अखिल भारत हिंदू महासभा पाटी
शौर्य भारत पटना : अखिल भारत हिंदू महासभा, बिहार प्रदेश इकाई का आज गठन किया गया प्रदेश और जिला स्तर के लगभग 150 कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री यसवंत सिंह ने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषण किया। पार्टी में रवि रंजन सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं डॉ विजय कुमार सिंह प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष, राधेश्याम पांडे को संगठन मंत्री, आशुतोष चतुर्वेदी को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। वहीं महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रानी चौधरी और सुप्रीता सुमन को महिला संगठन बनाया गया है। साथ ही विवेक कुमार को प्रदेश
युवा अध्यक्ष, कमलेश पांडे को प्रदेश युवा संगठन मंत्री और महंत बृजेश सोनी को प्रदेश धर्म सभा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सैकड़ों कार्यकाताओं को अन्य पदभार दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रीय संगठन मंत्री यसवंत सिंह ने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा बिहार प्रदेश की इकाई गठित हो गई है। अब पार्टी आगामी 2024 और 25 के चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का काम करेगी। सभी को साथ लेकर चुनाव लड़ने में विश्वास रखता है और आने वाले चुनाव में सभी को साथ लेकर बिहार
के विकास की नई रेखा खीचने का काम हमारी पार्टी करेगी।
वहीं नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रवि रंजन सिंह ने कहा कि अखिल भारत हिंदू महासभा देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टियों में से एक है। नये दायित्व मिलने पर उन्होंने पार्टी के सभी अधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार
व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझे प्रदेश अध्यक्ष का पदभार मिला है आने वाले समय में संगठन को मजबूत करते हुए बिहार में विधानसभा और लोक सभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज कर प्रदेश को मुख्यधारा में लाने का काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछले सभी सरकारों ने बिहार को पिछड़ा राज्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा है।
0 Response to "2024-25 के चुनाव में चुनाव लड़ेगी अखिल भारत हिंदू महासभा पार्टी "
एक टिप्पणी भेजें