Advertisment

Advertisment
गंगा महाआरती पोलीयो जागरूकता अभियान

गंगा महाआरती पोलीयो जागरूकता अभियान


 गंगा महाआरती पोलीयो जागरूकता अभियान 

शौर्य भारत :-अपने त्रिदिवसिय पोलीयो जागरूकता अभियान के तहत आज रोटरी पटना सिटी सम्राट ने कदम घाट, त्रिपोलिया, पटना सिटी में एक वृहत गंगा महाआरती का आयोजन कर उसके माध्यम से पोलीयो उन्मूलन जागरूकता अभियान का शानदार आग़ाज़ किया और लोगों तक पोलीयो उन्मूलन का संदेश पहूँचाया। पटना के १४ रोटरी क्लबों के सदस्यों, रोटरी के पदाधिकारियों और उपस्थित लगभग ५००० जनसमूह के बीच अध्यक्ष गोविंद चौधरी ने लोगों को बताया कि कैसे रोटरी ने पोलीयो को विश्व से भागने में असीम योगदान दिया है। रोटरी का यह प्रयास अनवरत जारी रहेगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री तार किशोर प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री नंदकिशोर यादव जी उपस्थित थे। उन्होंने अपने अभिभाषण में रोटरी पटना सिटी सम्राट के सेवा कार्यों की सराहना की और गंगा महाआरती की महत्ता पर प्रकाश डाला। सभी लोगों को अपने बच्चों का समय से पोलीयो का टीका लगवाने और दो बूँद दवा पिलाने का आह्वान किया गया। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटेरीयन विजय यादव, सचिव अभिषेक राज, डॉक्टर सुशील पोद्दार, राधे राठी, प्रवीण जयसवाल, संजय सिंह, संजीव यादव, कुमुद रंजन, प्रकाश बरनवाल, विनोद झुनझुनवाला, राजेश कुमार एवं काफ़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

0 Response to "गंगा महाआरती पोलीयो जागरूकता अभियान "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article