पटना जिला चुनाव पर्यवेक्षक श्री विनोद राय जी के अध्यक्षता में आगामी 16 नवम्बर दिन बुधवार को आयोजित पटना जिला जदयू के सेक्टर अध्यक्ष के निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु अतिमहत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई
आज बिहार प्रदेश कार्यालय जनता दल यूनाइटेड सभागार में पटना जिला चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रमोद कुशवाहा जी एवम पटना जिला चुनाव पर्यवेक्षक श्री विनोद राय जी के अध्यक्षता में आगामी 16 नवम्बर दिन बुधवार को आयोजित पटना जिला जदयू के सेक्टर अध्यक्ष के निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु अतिमहत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई । इस महत्वपूर्ण बैठक में चुनाव शांतिपूर्ण एवम निष्पक्ष चुनाव के लिए पटना जिला से आए सैकड़ों सेक्टर चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी एवम सेक्टर चुनाव पर्यवेक्षक शामिल होकर सफल चुनाव कराने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किए । सारे पदाधिकारियों को चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई । इस बैठक में धनंजय सिंह , कन्हाई पटेल , माधुरी पटेल , अमित सिंह , मोहमद रफी , सन्दीप कुमार , कृष्णा पटेल एवम रोहित रजक ईत्यादि शामिल हुए ।
0 Response to "पटना जिला चुनाव पर्यवेक्षक श्री विनोद राय जी के अध्यक्षता में आगामी 16 नवम्बर दिन बुधवार को आयोजित पटना जिला जदयू के सेक्टर अध्यक्ष के निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने हेतु अतिमहत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई "
एक टिप्पणी भेजें