2025 के विधानसभा में आम आदमी पार्टी बिहार में तीसरी विकल्प बन के उभरेगी:- धीरेन्द्र चौधरी
2025 के विधानसभा में आम आदमी पार्टी बिहार में तीसरी विकल्प बन के उभरेगी:- धीरेन्द्र चौधरी
शौर्य भारत :- हर जरूरत मंदो के बीच सेवा कार्य सुचारु रूप से अंतिम पायदान तक पहुँचे यह पहली प्राथमिकता होती है आम आदमी पार्टी के नेताओ और कार्यकर्त्ताओं की जिसे वें जिम्मेदारी से निभाते है. वहीं आप पार्टी के वरीय नेता धीरेन्द्र चौधरी ने बताया कि आप पार्टी द्वारा प्रत्येक माह को मैंनाटांड़ बाजार स्थित आवासिये परिसर में लगने वाले नि:शुल्क नेत्र शिविर हर जरूरत मंद लोगों को मदद पहुँचाता है. प्रतिमाह के 8 तारीख को लगने वाले इस नेत्र शिविर से अब तक मैंनाटांड़, सिकटा, गौनाहा तथा नरकटियागंज प्रखंड के लगभग 6000 लोग लाभ ले चुके हैं आप के वरीय नेता धीरेंद्र कुमार चौधरी ने आगे बताया कि बिहार के 2025 विधानसभा चुनाव को केंद्र में रखकर आम आदमी पार्टी पूरे बिहार में कार्यकर्ताओं और लोगों को जोड़ रही है आम आदमी पार्टी अपने संगठन का बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटी है इसी को लेकर हम लोग पूरे बिहार में कार्यकर्ताओं को लोगों को जोड़ रहे हैं और सदस्यता अभियान चला रहे हैं आगामी 2025 के विधानसभा में आम आदमी पार्टी बिहार में तीसरी विकल्प बन के उभरेगी और बिहारी ही नहीं पूरे भारत में आप तीसरा विकल्प है भाजपा और कांग्रेस से लोग ऊब चुके हैं बिहार की जनता महागठबंधन की सरकार से ऊब चुकी है महागठबंधन नहीं यह ठग बंधन है और इसका बिकल्प आम आदमी पार्टी हैँ आप के संयोजक माननीय केजरीवाल जी पर लोगों का भरोसा है केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल्स को लोगों ने देखा हैँ दिल्ली मॉडल दिल्ली से निकलकर पंजाब और अब गुजरात होते हुए बिहार आएगी और फिर पूरे भारत के राज्यों में दिल्ली मॉडल की सरकार बनेगी | आगे आगे चौधरी ने बताया की गुजरात विधानसभा चुनाव में हमारी सीधी टक्कर बीजेपी से है और इस बार के चुनाव में सरकार आम आदमी पार्टी की बनने जा रही है क्योंकि 27 सालों से गुजरात की जनता ने भ्रष्टाचार लूट और कई प्रकार की चीजों को देखा है जिसकी वजह से 27 साल बनाम 5 साल की होगी सिर्फ 5 सालों में गुजरात को एक विकसित राज्य आम आदमी पार्टी बनाने का काम करेगी यह वही गुजरात है जहां मोरबी कांड होता है जहां भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है वह पुल 27 वर्षों तक जिस तरह से गुजरात में लूटा गया है इसका जवाब जनता वोट के माध्यम से देने जा रही है
शिविर में जांच, चिकित्सा तथा ऑपरेशन की नि:शुल्क व्यवस्था की जाती है. अखंड ज्योति नेत्र अस्पताल सारण (गायत्री परिवार) द्वारा यह जांच, चिकित्सा तथा ऑपरेशन किया जाता है.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आप पार्टी के वरीय नेता धीरेन्द्र चौधरी, विवेक त्रीपठी, मंजीत कुमार, धनंजय त्रीपाठी, जोखू साह, रीमाधार साह, श्रीनरायण साह, जय नारायण कुशवाहा सक्रिय थे. वहीं व्यवस्था में सहयोग करने वालों में अखंड ज्योति चिकित्सालय की ओर से डॉ. उदय कुमार, नितेश कुमार सिंह, रमन कुमार, मनोज श्रीवास्तव, मिथलेश्वर गिरी तथा भोला महतो सक्रिय थे.
0 Response to "2025 के विधानसभा में आम आदमी पार्टी बिहार में तीसरी विकल्प बन के उभरेगी:- धीरेन्द्र चौधरी "
एक टिप्पणी भेजें