मेयर प्रत्याशी सरिता नोपानी व कमल नोपानी ने किया जनसंपर्क अभियान
मेयर प्रत्याशी सरिता नोपानी व कमल नोपानी ने किया जनसंपर्क अभियान
पटना सिटी : पटना मेयर प्रत्याशी सरिता नोपानी, ऑक्सीजन मैन कमल नोपानी के नेतृत्व में एक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की. जनसंपर्क अभियान स्वर्गीय ओ पी साह समुदायिक भवन मालसलामी से निकलकर मारूफगंज, मसुरगंज, हाजीगंज, चमडोरिया, झाऊगंज, शहीद भगत सिंह चौक होते हुए जनता होटल में समाप्त हुयी. श्री नोपानी ने जनता से अपील किया कि आप अपना वोट अवश्य दें. पटना महानगर का विकास करना हो तो आप हमारा साथ दें.
जनसंपर्क अभियान में गिरधारी लाल सराफ, सरदार जगजीवन सिंह, राजेश्वर राय, रंजीत जी, सुभाष झुनझुनवाला, ईश्वर अग्रवाल, ईश्वर गोयनका, प्रभात भरतिया, मनोज झुनझुनवाला, अवधेश भगत, मंजू मित्तल, राजेश कनोडिया, किरण खेमका, गोविंद कानोड़िया, मोहम्मद कलीम, शिवप्रसाद मोदी, महावीर मोदी, संतोष सराफ, राजकुमार गोयनका सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस जनसंपर्क अभियान में विभिन्न समुदाय के लोगों ने स्वागत किया.

0 Response to "मेयर प्रत्याशी सरिता नोपानी व कमल नोपानी ने किया जनसंपर्क अभियान"
एक टिप्पणी भेजें