Advertisment

Advertisment
माताओं के साथ किया गया कार्यशाला का आयोजन

माताओं के साथ किया गया कार्यशाला का आयोजन

 

*माताओं के साथ किया गया कार्यशाला का आयोजन*.......

 स्वयंसेवी संस्था प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के गायघाट में परियोजना 4 एवं 5 के आंगनवाड़ी व विद्यालय के पोषक क्षेत्र के 3 से 8 साल के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बच्चों की बीस माताओं के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर व माताओं को तिलक कर स्वागत करते हुए किया गया । माताओं के साथ कार्यशाला करने का उद्देश्य यह था की बच्चे आंगनवाड़ी व विद्यालय से ज्यादा समय अपने घर में बिताते हैं । साथ ही बच्चे के विकास में माताओं की अहम भूमिका होती है । इसलिए माताओं को घर की वस्तुओं से बच्चो को गतिविधि कराने हेतु इस तरह तैयार किया जाए कि जब बच्चे मां के साथ या घर में हो तो अपने बच्चों के साथ स्थानीय वस्तु से तैयार खिलौने से बच्चो को सिखाएं । अब माताओं को स्वयं से अपने व अपने बच्चों को सीखने हेतु पहल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संस्था के सदस्यों के द्वारा एक्टिभ माता का चयन किया जाता है और उनको आइडिया कार्ड से गतिविधी सिखाई जाती है ताकि लीडर माता अपने आसपास की माताओं को बच्चों के साथ गतिविधि करने हेतु बताती है। इन माता में से चयनित माताएं आज के कार्यालय में सम्मिलित हुई है । इन माता कार्यशाला में माताओं ने प्रारंभिक बाल्यावस्था के महत्व समझते हुए इससे संबंधित विकास की गतिविधियों को समझा। माताओं ने भी इस कार्यशाला में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उनके द्वारा बालगीत, खेल , कहानियाँ कराई गई जो काफी रोचक थी । बच्चों के विकास के लिए संस्था के द्वारा आइडिया कार्ड द्वारा गतिविधि कराई जा रही है जिसे माता आपस में समूह में बैठक कर इसका अभ्यास व प्रस्तुति छोटे व बड़े समूह में माता द्वारा किया गया । इसके कार्यशाला में माताओं ने बच्चों के विकास में खिलौने के महत्व को समझा इसके साथ ही घर में उपलब्ध अनुपयोगी चीजों से कैसे खिलौने बनाया जाता है इसको समझ बनाते हुए उनके द्वारा काफी अच्छे और उपयोगी खिलौने बनाए गए । माताएं कार्यशाला में आकर काफी उत्साहित थीं। उनका कहना था कि आगे भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए ताकि माताएं एक दूसरे से प्रेरित हो । कार्यशाला के सफल आयोजन में कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पांडेय पाण्डेय, सबिता कुमारी,सोनी कुमारी,अंशु सोनालिक सोनालिका ,रश्मि सिन्हा,रानी कुमारी,सुनीता कुमारी ,चांदनी कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

0 Response to "माताओं के साथ किया गया कार्यशाला का आयोजन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article