Advertisment

Advertisment
मकर संक्रांति पर महर्षि दधिची यूथ फाउंडेशन द्वारा गरीबों को कम्बल, दही-चूड़ा-तिलकुट वितरित

मकर संक्रांति पर महर्षि दधिची यूथ फाउंडेशन द्वारा गरीबों को कम्बल, दही-चूड़ा-तिलकुट वितरित

मकर संक्रांति पर महर्षि दधिची यूथ फाउंडेशन द्वारा गरीबों को कम्बल, दही-चूड़ा-तिलकुट वितरित

• गरीबों के बीच तिल-दही-चूड़ा दान करना सबसे बड़ी सेवा : नंदकिशोर यादव

पटना सिटी : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर महर्षि दधीचि यूथ फाउंडेशन द्वारा काली स्थान, बाल लीला गुरुद्वारा के समीप जरूरतमंदों के बीच दही-चुरा, तिलकुट व कंबल का वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा में प्राक्कलन समिति के सभापति एवं पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव, पटना की महापौर सीता साहू, नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक प्रभाकर मिश्रा, भाजपा चौक मंडल अध्यक्ष सन्नी यादव, समाजसेवी आर.के. यादव, शिक्षाविद विजय कुमार सिंह, विवेक द्विवेदी, देवानंद तिवारी, दया सिंह मौजूद थे।

 इस मौके पर 300 लोगों ने दही चुरा भोंज का आनंद लिया। विधायक नंदकिशोर यादव ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा पिछले एक दशक से जरूरतमंदों के बीच में दही-चुरा आदि का वितरण निश्चय ही सराहनीय है । उन्होंने आगे कहा कि अपने त्योहार एवं उत्सव को मानवीय तरीके से मनाने का इससे भला बेहतर और तरीका क्या हो सकता है जब उसे जरूरतमंदों के बीच में मनाया जाए । कार्यक्रम का आरंभ फाउंडेशन अध्यक्ष गोविंद पांडेय, सचिव अभय कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम में वरीय समाजसेवी स्व० शिवाकांत तिवारी के सुपुत्र श्याम बिहारी तिवारी एवं एड० वरुण तिवारी ने अपने पिता की पुण्यस्मृति में लगभग तीन दर्जन कंबल का वितरण किया। कार्यक्रम में विक्की यादव, वरुण तिवारी, शरद कपूर, विकास कुमार, शानू मिश्रा, संजीव मित्तल, बब्लु जायसवाल, संजीव कुमार, अशोक प्रसाद, संजीव कुमार सहित कई लोगो ने अपनी सेवा दी।

0 Response to "मकर संक्रांति पर महर्षि दधिची यूथ फाउंडेशन द्वारा गरीबों को कम्बल, दही-चूड़ा-तिलकुट वितरित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article