Advertisment

Advertisment
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं भारत के तीसरे राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ जाकिर हुसैन जी की 126वीं जयंती पर उन्हें नमन किया

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं भारत के तीसरे राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ जाकिर हुसैन जी की 126वीं जयंती पर उन्हें नमन किया


 शौर्य भारत न्यूज़ :- लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं भारत के तीसरे राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ जाकिर हुसैन जी की 126वीं जयंती पर उन्हें नमन किया है। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने जहां ट्वीट कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की, वहीं पटना के श्रीकृष्णापुरी स्थित बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सत्यानंद शर्मा ने उनके तैल्यचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

डॉक्टर जाकिर हुसैन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए डॉक्टर सत्यानंद शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश में शिक्षा की अलख जगाई और युवाओं को शिक्षित बनाकर अंग्रेजों के खिलाफ एक ऐसा हथियार तैयार किया, जिसने बिना हिंसा किए हीं अंग्रेजों की बुनियाद हिला दी। उन्होंने कहा कि बिहार के लिए यह गौरव की बात है कि डॉक्टर जाकिर हुसैन साहब यहां के राज्यपाल पद को सुशोभित किए है। 

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विष्णु पासवान, राष्ट्रीय महासचिव (यु) श्री अनिल पासवान, प्रदेश महासचिव कचहरी पासवान, प्रदेश सचिव एजाज हाशमी, सुरेश पासवान, , पटना माहनगर अध्यक्ष दिनेश पासवान, प्रदेश प्रवक्ता अनुपम पासवान, अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष इमाम गजाली, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती, आनंद शंकर, सुरेश पासवान, सुनील पासवान मौजूद थे।

0 Response to "लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद एवं भारत के तीसरे राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ जाकिर हुसैन जी की 126वीं जयंती पर उन्हें नमन किया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article